*गांधी चौक और कोतवाली क्षेत्र में तंबाकू नियमों का उल्लंघन, 16 दुकानों पर चालानी कार्रवाई : संयुक्त टीम ने वसूला 2,800 रुपये जुर्माना, दुकानदारों को दी गई सख्त चेतावनी*

*गांधी चौक और कोतवाली क्षेत्र में तंबाकू नियमों का उल्लंघन, 16 दुकानों पर चालानी कार्रवाई  : संयुक्त टीम ने वसूला 2,800 रुपये जुर्माना, दुकानदारों को दी गई सख्त चेतावनी*

बिलासपुर। शहर के गांधी चौक और कोतवाली क्षेत्र में तंबाकू नियंत्रण नियमों के उल्लंघन पर खाद्य, स्वास्थ्य एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 16 दुकानों के खिलाफ चालान किया। कार्रवाई के दौरान कुल 2,800 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को कलेक्टर के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा जिला नोडल अधिकारी के मार्गदर्शन में संयुक्त टीम ने दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।

निरीक्षण के दौरान **सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (कोटपा), 2003 की धारा 4 एवं 6** के तहत कार्रवाई की गई। कुछ दुकानों में तंबाकू उत्पादों के साथ माचिस और लाइटर भी उपलब्ध पाए गए। टीम ने शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री प्रतिबंधित होने के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।

चाय दुकानों, भोजनालयों और होटल संचालकों को सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान प्रतिबंध संबंधी प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही दुकानदारों और आम नागरिकों को तंबाकू सेवन से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया गया।

संयुक्त टीम ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि नियमों का दोबारा उल्लंघन पाए जाने पर आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी। 16 दुकानों पर कार्रवाई, 2,800 रुपये जुर्माना वसूला गया।

ब्यूरो रिपोर्ट