मुंगेली में ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़: 05 आरोपी गिरफ्तार, 2 लाख की संपत्ति जब्त
मुंगेली, -
भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” के तहत मुंगेली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन बाज” के अंतर्गत थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र से ब्राउन शुगर की तस्करी और बिक्री में संलिप्त 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
14.51 ग्राम ब्राउन शुगर सहित 2 लाख की जब्ती
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बी.आर. साव स्कूल मैदान में कुछ युवक अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना पर साइबर सेल एवं सिटी कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई की। मौके से तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई, जिनके पास से 11 पैकेट में कुल 14.51 ग्राम ब्राउन शुगर (कीमत लगभग 65 हजार रुपये) बरामद हुई।
पूछताछ में आरोपियों ने झझपुरी खुर्द निवासी दो अन्य व्यक्तियों के कहने पर ब्राउन शुगर लाना स्वीकार किया। इसके बाद दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
जब्त सामग्री
ब्राउन शुगर 14.51 ग्राम – ₹65,000
मोबाइल फोन 05 नग – ₹70,000
तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (CG 09 JF 5822) – ₹65,000
कुल जब्ती – ₹2,00,000
इन धाराओं के तहत मामला दर्ज
थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 60/26, धारा 21 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
1. अजय देवांगन (40 वर्ष), शिक्षक नगर अंबेडकर वार्ड, मुंगेली
2. कृष्ण कमल डाहिरे (22 वर्ष), पड़ाव चौक, मुंगेली
3. कोमल यादव (22 वर्ष), वार्ड क्रमांक 21, खर्रीपारा, मुंगेली
4. किशोर ध्रुव (36 वर्ष), झझपुरी खुर्द, थाना जरहागांव
5. अमित साहू (38 वर्ष), झझपुरी खुर्द, थाना जरहागांव
पुलिस की अपील
मुंगेली पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी भी प्रकार की अवैध नशा तस्करी या मादक पदार्थों की बिक्री की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
इस कार्रवाई में सिटी कोतवाली एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम की सराहनीय भूमिका रही।



