ग्राम जोता में रामचरित मानस परायण महायज्ञ का हुआ पूर्णाहुति के साथ समापन

ग्राम जोता में रामचरित मानस परायण महायज्ञ का हुआ पूर्णाहुति के साथ समापन

पथरिया:- पथरिया विकासखण्ड के ग्राम जोता में लगातार 19 वे वर्ष से चल रहा श्री राम चरित मानस परायण महायज्ञ का समापन बुधवार को पूर्णाहुति के साथ हुआ!
इस आयोजन के अंतिम दिवस महायज्ञ में पूर्णाहुति, वसुधारा, कपिलातर्पन, सहस्त्रधारा एवं देवविसर्जन से हुआ, बुधवार को दक्षिण कौशल पीठ छत्तीसगढ़ के पीठाधीश्वर स्वामी श्री राजीवलोचनाचार्य जी महाराज, प्रयागराज से साध्वी समीक्षा जी से श्रोताओं को प्रवचन व कथा सुनने को मिला!
यह आयोजन 2 फरवरी से प्रारंभ हुआ था जो 11 फरवरी तक चला, धार्मिक दृष्टि से कहा जाए तो क्षेत्र में भक्तिमय माहौल रहा, और संत समाज के साथ लोगो से बड़ी रुचि के साथ कथाओं को सुना और यज्ञ स्थल पर पूजा किये!
इस श्रीराम चरित मानस परायण महायज्ञ के मुख्य आयोजक व यजमान भाजपा मुंगेली जिला उपाध्यक्ष हरिशंकर वर्मा ने संत समाज के साथ क्षेत्रवासियों का धन्यवाद ज्ञापित किया साथ ही कहा कि हर वर्ष इस आयोजन के माध्यम से संतो का आगमन हमारे ग्राम में होता इससे धार्मिक वातावरण बना रहता जो कि सुखद है!

*आयोजन में यह भी हुए शामिल:-*

श्री राम चरित मानस परायण महायज्ञ में क्षेत्रीय विधायक धरमलाल कौशिक, मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले, विभिन्न संगठनों से जुड़े पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, अधिकारी-कर्मचारीगण, व क्षेत्रभर से हर एक नागरिक कथा सुनने के लिए ग्राम जोता में उपस्तिथि दर्ज कराई!!

*भंडारे का हुआ आयोंजन:-* श्रीराम चरित मानस व परायण महायज्ञ के समापन के बाद ग्राम में भव्य भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें समस्त नागरिक जनों ने प्रसाद ग्रहण किया!!