पथारिया में विद्युत विभाग का रजत जयंती समारोह संपन्न नगर पंचायत के खुले मैदान में हुआ भव्य आयोजन, उपभोक्ताओं को किया गया सम्मानित
पथारिया।
आज दिनांक 31 जनवरी 2026 को नगर पंचायत पथारिया के खुले मैदान में विद्युत विभाग द्वारा रजत जयंती समारोह का आयोजन हर्षोल्लास और सफलता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नगर व क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं की उपस्थिति रही।
समारोह में नगर पंचायत अध्यक्ष हुलसी रघु वैष्णव, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय कुमार वर्मा, निश्चित गुप्ता, जनपद सभापति रिंकू सिंह ठाकुर , नगर पंचायत सभापति मेलाराम डडसेना, बलराम जायसवाल, ओंकार यादव, मनीष यादव, सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। वहीं विद्युत विभाग की ओर से सहायक अभियंता योगेश साहू, कनिष्ठ अभियंता आविष्कार तीग्गा एवं विभाग के कर्मचारी कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान बीपीएल उपभोक्ताओं, गैर-घरेलू उपभोक्ताओं, कृषि जीवन ज्योति योजना के उपभोक्ताओं एवं नियमित रूप से विद्युत बिल का भुगतान करने वाले सौर पैनल लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही शिविर में विद्युत विभाग की विभिन्न चल रही योजनाओं की जानकारी आमजनों को दी गई।
इस अवसर पर सौर पैनल लगवा चुके लाभार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए सौर ऊर्जा से होने वाले लाभों की जानकारी दी। विभागीय अधिकारियों द्वारा लोगों को अधिक से अधिक सौर पैनल लगाने के लिए प्रेरित किया गया और ऊर्जा बचत व स्वच्छ ऊर्जा के महत्व पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य उपभोक्ताओं को सम्मानित करने के साथ-साथ विभागीय योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा, जिसे उपस्थित नागरिकों का भरपूर समर्थन मिला



