मनरेगा और धान खरीदी को लेकर पथरिया कांग्रेस ने किया सांकेतिक चक्काजाम , जताया विरोध

मनरेगा और धान खरीदी को लेकर पथरिया कांग्रेस ने किया सांकेतिक चक्काजाम , जताया विरोध

पथरिया  -30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस पार्टी द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। सर्वप्रथम कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की, इसके उपरांत जिले भर से जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनरेगा के मूल स्वरूप की बहाली तथा प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित धान खरीदी की तिथि को आगे बढ़ाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान ब्लॉक  कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश मिरी और  कार्यकर्त्ताओ द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं बिजली ऑफिस के पास मुख्यमार्ग में सांकेतिक चक्काजाम कर  प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।
धरना प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम वर्मा, मनरेगा कार्यक्रम जिला प्रभारी प्रेमचंद जायसी एवं सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मनरेगा के नियमों में जिस प्रकार बदलाव किया गया है, उससे योजना की मूल भावना और आत्मा समाप्त हो गई है, जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेगी।
प्रेमचंद जायसी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार  किसानों से बड़े-बड़े वादे कर सत्ता में आई0 भाजपा सरकार ने आज किसानों को ठगने का काम किया है। कहीं रकबा समर्पण की समस्या है तो कहीं धान खरीदी में भारी गड़बड़ी सामने आ रही है। इससे साफ जाहिर होता है कि सरकार की मंशा किसानों को उनकी मेहनत का उचित फल देने की नहीं है।

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मनरेगा के मूल स्वरूप को बहाल नहीं किया गया और धान खरीदी की तिथि नहीं बढ़ाई गई, तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन को और तेज करेगी। प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस ने यह संदेश दिया कि किसान और मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ पार्टी सड़क से सदन तक संघर्ष करती है इस अवसर पर घनश्याम वर्मा,प्रेमचंद जायसी,श्रीमती जागेश्वरी वर्मा,मुकेश मिरि,दिलीप कौशिक,नेतराम साहू,उमेश सोनी,ग्वालदास अनंत,ओंकार यादव,संपत जायसवाल,दीपक साहू,धर्मेंद्र श्रीवास,पवित साहू,खेमू साहू,अभिषेक यादव,मुकेश साहू,इस्माइल मेमन,रसीद खान, पुष्पा घृतलहरे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।