वार्षिक खेलोत्सव सह माता उन्मुखीकरण पर किया गया आयोजन
पथरिया - नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप शारीरिक शिक्षा व समुदाय को जोड़ने के लिए सामुदायिक सहभागिता हेतु इंटर स्कूल गेम्स सह माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन परसिया में कराये जाने के लिए पूरी स्कूल स्टॉफ व उनकी टीम को बहुत-बहुत धन्यवाद। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों की प्रतिभा निखरती है। उक्त बातें सरपंच शिवशंकर बर्मन ने कही।
विकासखंड खेल प्रभारी अशोक यादव ने कहा कि निरंतर खेल गतिविधियां बच्चों को अनुशासित एवं आत्मनिर्भर बनाती हैं।
प्रधान पाठक अनिल कौशिक ने खेलों को शिक्षा का अभिन्न अंग बताया।
संकुल सीएससी अमित गेंदले ने कहा कि खेलोत्सव का उद्देश्य सभी विद्यालयों के बच्चों को एक मंच पर लाकर खेल भावना को मजबूत करना है।
कार्यक्रम संयोजक शिक्षक मोहिन्दर सिंह वर्मा ने बताया कि शाला प्रबंधन समिति के तत्वावधान में आयोजित वार्षिक खेलोत्सव सह इंटर स्कूल गेम्स परसिया में अत्यंत उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस खेलोत्सव में आठ विभिन्न विद्यालयों की बालक एवं बालिका वर्ग की टीमों ने सहभागिता की, जिससे आयोजन को अंतर-विद्यालयीय प्रतियोगिता का स्वरूप प्राप्त हुआ।
आठ विद्यालयों की टीमों के बीच प्रतियोगिता
खेलोत्सव में परसिया, मुंडादेवरी, उमरिया, मोतिमपुर, अंडा, कुकुसदा, जोता एवं अन्य संबद्ध विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। विभिन्न खेलों में टीमों के बीच कड़ी एवं रोमांचक प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। सभी टीमों ने खेल नियमों का पालन करते हुए अनुशासन, समर्पण एवं आपसी सम्मान का परिचय दिया।
अलग-अलग विद्यालयों की टीमों के बीच हुई प्रतियोगिता से विद्यार्थियों को अनेक लाभ प्राप्त हुए। इससे बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम वर्क, अनुशासन एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित हुई। खेलों के माध्यम से बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास भी सुदृढ़ हुआ।
प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बालक एवं बालिका वर्ग के प्रतिभागियों एवं विजेता टीमों को शील्ड, मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे खिलाड़ियों एवं अतिथियों का उत्साह और अधिक बढ़ा।
कार्यक्रम के अंत में शिक्षक अजय शिरोमणी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, सहयोगी शिक्षकों, कोचों, शाला प्रबंधन समिति, जनप्रतिनिधियों, पालकगण, महिला स्वसहायता समूहों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, ग्राम सचिव, स्वास्थ्य विभाग, मितानिन परसिया, चौकी प्रभारी व स्टाफ, स्वयंसेवकों, ग्रामवासियों एवं प्रिय विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
शाला प्रबंधन समिति परसिया ने भविष्य में भी इस प्रकार के अंतर-विद्यालयीय खेल आयोजनों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में रामकुमार कौशिक, बजरंग देवांगन, अजय शिरोमणी, कुमार पोर्ते, शरद ध्रुव, व्यायाम शिक्षक अजय बघेल,मुंडादेवरी से रमेश कश्यप सर, सिद्धराम कर्ष सर, अरविंद सर,उमरिया से सतीश रात्रे सर, गोरेलाल साहू सर,मोतिमपुर से अमृत घृतलहरे सर, पवन धुरी सर, अजित जायसवाल सर,
अंडा से तलेश सर, कुकुसदा से दिनेश जायसवाल सर, घनश्याम जांगड़े सर, व्यायाम शिक्षक विवेक राठौर,यशवंत पटेल सर, जोता से सुरेंद्र लहरे सर, व्यासनारायण मनहर प्रधान पाठक सकेत,जनपद सदस्य युगल वर्मा,उपसरपंच संतराम यादव,शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं समस्त सदस्य,पालकगण, सुंदर साउंड सर्विस, जागृति महिला स्वसहायता समूह, भारत माता स्वसहायता समूह, समस्त रसोईया गण,स्वास्थ्य विभाग व मितानीन,ग्राम सचिव गोपी मनहर जी,चौकी प्रभारी व स्टॉफ,संतोष बंजारे जी लक्ष्मी यादव जी, पूर्व विद्यार्थियों व स्वयंसेवको एवं समस्त ग्रामवासी परसिया ने सहयोग प्रदान किया।



