नगर मे शिक्षकों के द्वारा निःशुल्क विकासखंड स्तरीय नवोदय मॉक टेस्ट का आयोजन सम्पन्न

नगर मे शिक्षकों के द्वारा  निःशुल्क विकासखंड स्तरीय नवोदय मॉक टेस्ट का  आयोजन सम्पन्न

पथरिया -  नगर के मंगल भवन मे  दिन शनिवार को निःशुल्क विकासखंड स्तरीय नवोदय मॉक टेस्ट का आयोजन किया गया। 
जिसमे  मुख्य अतिथि के रूप मे   जिला पंचायत  सभापति  अनिला देवेंद्र राजपूत एंव नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रघु वैष्णव उपस्थित रहे । 
कार्यक्रम मे जिला पंचायत  सभापति ने कहा की 
विद्यार्थियों की मेहनत, परीक्षा-तैयारी, अनुशासन तथा शिक्षकों द्वारा किए जा रहे नि:स्वार्थ प्रयास पथरिया क्षेत्र के बच्चों को नवोदय मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए अनुकरणीय कार्य है उक्त बातें शिक्षकों के द्वारा  गए निःशुल्क नवोदय मॉक टेस्ट सराहनीय है ।   वही रघु वैष्णव नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने कहा कि इस प्रकार के मॉक टेस्ट ग्रामीण प्रतिभाओं को नवोदय मुख्य परीक्षा के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
एल.पी.डाहीरे जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली ने आयोजक शिक्षकों की टीम को बधाई देते हुए इस कार्यक्रम को समाज मे शिक्षकीय गरिमा को बढाने वाला बताते हुए समस्त आयोजक टीम को बधाई दी।कार्यक्रम संयोजक शिक्षक मोहिन्दर सिंह वर्मा ने बताया कि जी लो जिंदगी जी भर के टीचर्स टीम पथरिया के द्वारा आयोजित निःशुल्क विकासखंड स्तरीय नवोदय मॉक टेस्ट में पूरे पथरिया क्षेत्र के 314 बच्चों ने अपनी तैयारियां परखी।समिति अध्यक्ष अशोक यादव ने बताया कि यह आयोजन विगत पांच सालों से शिक्षको के द्वारा स्वयं के खर्च से स्वस्फूर्त होकर कराया जा रहा है।कार्यक्रम सह संयोजक विश्वनाथ राजपूत ने बताया कि इस आयोजन में पथरिया के 40 केंद्रों से चार पेपर में टॉप किये हुए बच्चों को विकासखंड स्तर में परीक्षा दिलाने का अवसर प्राप्त होता है।विशिष्ट अतिथि के रूप में दीपक साहू  पार्षद,  बलराम जायसवाल महामंत्री, भाजपा मंडल पथरिया), शंकर राजपूत सरपंच धूमा, श्यामसुंदर ध्रुव प्रधान पाठक उपस्थित रहे। समिति सचिव ईश्वर जायसवाल ने कहा कि यह पूरा आयोजन बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए नि:शुल्क रखा गया है। सक्रिय सदस्य मनोज सिंगरौल ने बताया कि टीम आगामी समय में भी ऐसे शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर करेगी ताकि अधिक से अधिक बच्चे लाभान्वित हो सकें।
पूर्व BEO पी.एस. बेदी व रामसिंह राजपूत का सेवानिवृत्त पश्चात साल श्रीफल व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि मॉक टेस्ट से विद्यार्थियों के ज्ञान-स्तर, आत्मविश्वास और परीक्षा में समय-प्रबंधन की दक्षता विकसित होती है। उन्होंने शिक्षकों की टीम की पहल को सराहते हुए इसे विकासखंड के लिए प्रेरक मॉडल बताया।
 सृजन मंडली क्रिएटिव टीचर्स रुद्र राजपूत, सुरेश हंस, सुरेंद्र लहरे, रीना चंद्रवंशी, इंद्रभान कंवर,दीपक पोर्ते, शिक्षक राजेन्द्र क्षत्रिय,सुखनंदन आजाद,फागुराम ध्रुव,तीजराम यादव, कोमल राजपूत, लोमश ध्रुव, संजय पाटलेपवन धुरी,सालिक ध्रुव,रितेश सिंगरौल, देव प्रधान, शिव कौशिक, शैलेन्द्र ध्रुव, कमल साहू,मेवालाल ध्रुव,राजेन्द्र सूर्यवंशी,ए. के.जगत, राजू साहू , राजेन्द्र सूर्यवंशी,रमाशंकर साहू, रूपेंद्र जोल्हे ने कार्यक्रम की सफलता में  तन-मन-धन से सहयोग किया।मॉक टेस्ट के परिणाम एक सप्ताह के अंदर घोषित किए जाएंगे तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में समुदाय से अपील की गई कि वे भविष्य में भी ऐसे शैक्षणिक आयोजनों में सहयोग बनाए रखें।