पैर फिसलने से आगर नदी में डूबकर 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत: 24 घंटे बाद मिला शव
पथरिया - थाना क्षेत्र में ग्राम जगताक़ापा मे आगर नदी एक, 70 वर्षी वृद्ध पुरुष का पैर फिसलने से गहराई में चले जाने से , डूबने से दुखद मौत हो गई। जिसकी सुचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी।
सुचना पर पुलिस मौके पर पहुंचर ग्रामीणो की मदद से बुजुर्ग व्यक्ति का खोजबीन की लेकिन पता नहीं चलने पर पुलिस

ने गोताखोरों की मदद से व जाल लगाकर काफी खोजबीन कराई लेकिन मृतक सतेलु निषाद पिता स्व बंशी निवासी ग्राम जगताक़ापा का दिन शुक्रवार को पता नही चल सका। इन दिनों नदी का जलस्तर बढ़ा होने के कारण जल स्तर बढ़ा हुआ है
ग्रामीणों के अनुसार नदी किनारे किसी काम से सतेलू गया हुआ था जहाँ पैर फिसलने के कारण बुजुर्ग व्यक्ति नदी मे जा गिरा।
देखते ही देखते बुजुर्ग व्यक्ति गहरे पानी में डूब गया । घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोगों एवं परिवारजनों ने आसपास तलाश की ग्रामीण द्वारा नदी की ओर जाते देख अनुसार नदी में तलाश की गई।
लगभग 24 घंटे बाद मिला शव
पुलिस ने बताया की दिन शुक्रवार की दोपहर 12 बजे एक बुजुर्ग व्यक्ति नदी मे डूब गया था जो शनिवार को लगभग 1 बजे पथरिया के वार्ड क्रमांक एक लछनपुर पुल के पास शव मिला।जिसे बाहर निकाला गया।
पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों कक सौंप दिया।


