*तखतपुर थाना क्षेत्र के निगारबंद में 30 वर्षीय पुजारी युवक की हत्या, एसएसपी पहुंचे मौके पर*
बिलासपुर। निगारबंद में 30 वर्षीय पुजारी युवक की हुई हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, घटना की खबर पर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे।

थाना तखतपुर क्षेत्र के ग्राम निगारबंद में पाठ बाबा मंदिर के सामने रामगढ़ में 30 वर्षीय युवक जागेश्वर पाठक जो कि मंदिर में था जिसकी देर रात धारदार हथियार से किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा हत्या कर दी गई। सुबह उनके परिजनों के पहुंचने पर घटना की सूचना दी गई जिस पर तत्काल पुलिस की टीम, एफएसएल की टीम, डॉग स्कॉड एवं स्वयं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह घटनास्थल पर पहुंचे एवं घटनास्थल का निरीक्षण कर विवेचना के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
एसीसीयु एवं थाना पुलिस टीम को अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु भेजा गया है। निरीक्षण उपरांत मर्ग कायम कर शव पंचनामा उपरांत पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है, थाना तखतपुर में धारा 103 BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है। वही पुलिस ने दावा किया कि शीघ्र ही आरोपी की गिरफ्तारी कर लिया जाएगा।
ब्यूरो रिपोर्ट


