गणेश विसर्जन को लेकर प्रशासन ने रखी शांति समिति की बैठक, एनिकट नदी पर विसर्जन प्रतिबंध

गणेश विसर्जन को लेकर  प्रशासन ने रखी शांति समिति की बैठक, एनिकट  नदी पर विसर्जन प्रतिबंध

पथरिया - गणेश उत्सव को शांति और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए दिन शुक्रवार को पथरिया पुलिस ने नगर पंचायत के सभा कक्ष मे शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रशासन, पुलिस, जनप्रतिनिधी और विभिन्न गणेश उत्सव समितियों के सदस्य के साथ डीजे संचालक बड़ी संख्या में शामिल हुए।

पथरिया एसडीएम रेखा चंद्रा ने समिति सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि गणेश उत्सव धार्मिक आस्था का पर्व है,  इसलिए गणेश जी की प्रीतिमा एंव विसर्जन तक  गरिमा बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने साफ निर्देश दिये। साथ ही ध्वनि यंत्रों के उपयोग में न्यायालय की गाइडलाइन का पालन करें।  पालन नहीं कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

गणेश समितियों को सम्बोधित करते हुए पुलिस एसडीओपी नवनीत पाटिल ने कहा की गणेश पंडालो मे फुहड़ गाने और शराब सेवन की शिकायत पर तुरंत कार्यवाही की जाएगी। साथ ही पंडालो मे निर्धारित आवाज पर ही साउंड चलाये रात्रि होने पर साउंड बॉक्स का उपयोग ना करने एंव पंडालो मे विधुत सप्लाई की तार को दुरुस्त रखे।

वही प्रशासन ने बैठक मे उपस्थिति जनप्रतिनिधियो ने सुझाव मांगे जिस पर नगर के जनप्रतिनिधियो ने कहा की विसर्जन 6 सितंबर एक दिन करने के साथ नगर के 3 चिन्हकित तालाब मंझली, घोरमार, लछनपुर बांधा मे विसर्जन करने को कहा
जिस पर समितियों ने हामी भरी।
नदी एंव डेम मे विसर्जन करने पर प्रतिबंध करने और विसर्जन के दिन अधिक रात्रि तक डीजे संचलित करने  पर रोक लगाने की बात खी ।  जहाँ प्रशासन ने  विसर्जन के रात्रि 9 बजे से अधिक समय डीजे संचलित करते पाए जाने पर कार्यवाही करने की बात कही।

शांति समिति बैठक मे नगर पंचायत अध्यक्ष हुलसी रघु वैष्णव, नगर पंचायत

उपाध्यक्ष मनोज पाण्डेय,कांग्रेस जिला अध्यक्ष घनश्याम वर्मा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जसपाल छाबड़ा, एसडीएम रेखा चंद्रा, तहसीलदार छाया अग्रवाल, एसडीओपी नवनीत पाटिल, सभापति मेलाराम डडसेना, सभापति इंद्रजीत यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रघु वैष्णव, सभापति प्रतिनिधि ओमू दिवान,  पार्षद दीपक साहू, पार्षद मनोज निषाद, ओंकार यादव, रवि निर्मलकर, थाना प्रभारी रघुवीर सिंह चंद्रा, बबला साहू, मोंटू जायसवाल, मुकेश मिरि के साथ सभी समिति के अध्यक्ष उपस्थित रहे।