"एक पेड़ माँ के नाम, एक संकल्प प्रकृति के नाम – हर पौधा, जीवन की एक नई शुरुआत - धरम लाल कौशिक
पथरिया -
एक पेड़ माँ के नाम"* अभियान के अंतर्गत बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत पथरिया के विश्राम गृह परिसर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने अपने संदेश में पेड़ लगाने को पूण्य का कार्य बताया और वृक्षारोपण को हर नागरिक का राष्ट्रीय दायित्व कहा । नगर पंचायत अध्यक्ष हुलसी रघु वैष्णब ने रोपित पौधों के नियमित देखरेख के लिये नगर पंचायत कर्मचारियों की टीम बनाने की बात कही ।उपाध्यक्ष मनोज पांडेय ने कहा कि नगर को हरा भरा बनाये रखने के लिये सामूहिक प्रयास जरूरी है उन्होंने नागरिको से हर घर एक पेड़ लगाने का आह्वान किया ।
पौधा रोपण के अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष हूलसी रघु वैष्णव, नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज पांडेय , जिला पंचायत सभापति अनिला देवेंद्र राजपूत , पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह छाबड़ा , जिला मंत्री रितेश यादव , मंडल अध्यक्ष संजय राजपूत , लौदा मंडल अध्यक्ष अभिलाष त्रिवेदी , बलराम जयसवाल , विनोद सिंह ठाकुर , देवेंद्र राजपूत , जनपद सभापति जगदीश वर्मा , रिंकू सिंह ठाकुर , रघु वैष्णव , लोकेश साहू , ओमू दिवान, मेलाराम डडसेना , इंद्रजीत यादव , देवेंद्र डडसेना,चंद्रकली दिवाकर , संतोष ध्रुव, महेंद्र गुप्ता, राजेंद्र साहू , युगल राजपूत, हरिचरण घृतलहरे , के साथ विभिन्न भाजपा कार्यकर्त्ता एंव नगरवासी उपस्थित रहे।



