स्कुल से दो एलसीडी टीवी चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने चंद घंटो मे गिरफ्तार कर भेजा जेल
पथरिया - थाना से 100 मीटर की दूर मे स्थित शासकीय स्कुल से दो नग टीवी की चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
पथरिया थाना प्रभारी रघुवीर सिंह चंद्रा से मिली जानकरी के अनुसार दिनांक 21 अगस्त दिन गुरुवार को शासकीय प्राथमिक शाला पथरिया के प्रधान पाठक ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई । जिसमे बताया की नगर मे संचालित शासकीय प्राथमिक इंग्लिश स्कुल मे बुधवार की मध्य रात्रि स्कुल के चैनल गेट का ताला तोड़कर कक्षा मे लगे 2 नग अकाई कम्पनी की एलईड़ी टीवी को किसी अज्ञात लोगो के द्वारा चोरी कर ले गया है।
जिस पर पुलिस द्वारा मामले मे अपराध पंजीबद्ध कर चोरो की पतासाजी के लिए पुलिस टीम गठित कर मुखबिर तैनात किया गया।
मुखबिर से सुचना मिली की नगर पथरिया बस स्टेण्ड मे एक व्यक्ति के द्वारा टीवी बेचने के उदेश्य से ग्राहक तलाश कर रहे है। सुचना पर पुलिस द्वारा घेराबंदी कर युवक को पकड़कर थाना लाया गया। जहाँ युवक से कानूनी तरिके से पूछताछ करने पर अपने एक और साथी के साथ स्कुल मे लगे टीवी कीमती 30000 हजार रूपये को चोरी करने की बात को स्वीकार किया।
वही आरोपियों द्वारा चोरी की गई टीवी को अपने भाई के घर के सामने खाली पड़े पेड़ झाड़ के निचे छीपा रखा था। जिसे जप्त कर थाना लाया गया। साथ ही घटना के आरोपी प्रकाश यादव निवासी पथरिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया एंव उसका साथी आरोपी शिले धुरी निवासी पथरिया फरार हो गया है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। दोनों आरोपी की धरपकड़ करने गए पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे जिसे पुलिस ने लगभग आधा किलोमीटर दौड़ाकर पकड़ा सड़क में पुलिस वालों को दौड़ते देख कौतूहल बना रहा जिसमे एक आरोपी जकड़ा गया वही एक फरार हो गया ।



