दिव्यांग बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए हुआ विशाल आकंलन शिविर

दिव्यांग बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए हुआ विशाल आकंलन शिविर

पथरिया। माननीय कलेक्टर  कुंदन कुमार सिंह के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत सीईओ  प्रभाकर पांडे के मार्गदर्शन में समावेशी शिक्षा के अंतर्गत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के चिन्हांकन एवं उपचार हेतु दिनांक 21 अगस्त 2025 को बीआरसी भवन पथरिया में आकलन शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में जिला अस्पताल मुंगेली से नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. देवेश खांडे, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. नारायण देव साहू, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. कमलेश सतपाल तथा मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. संजय ओबेरॉय ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं। साथ ही जिला समन्वय समावेशी शिक्षा प्रभारी  अशोक कश्यप, विकासखंड शिक्षा अधिकारी डॉ. प्रतिभा मंडलोई, ब्लॉक समन्वयक  अशोक यादव सहित शिक्षकों व कर्मचारियों ने सक्रिय सहयोग दिया ।आकलन शिविर में कुल 103 दिव्यांग बच्चे, 110 पालक एवं 10 शिक्षक शामिल हुए। शिविर में दृष्टिबाधित, मानसिक मंदता, मल्टी डिसेबिलिटी, अस्थिबाधित एवं श्रवण बाधित बच्चों का चिकित्सकीय परामर्श कर आवश्यकतानुसार उपचार व थैरेपी हेतु जिला अस्पताल रेफर किया गया। बच्चों के लिए यू.डी.आई.डी. कार्ड एवं दिव्यांग प्रमाण पत्र भी चिकित्सकों की अनुशंसा पर बनाए गए। समग्र शिक्षा, छत्तीसगढ़ के अंतर्गत संचालित इस पहल का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को शिक्षा के साथ स्वास्थ्य उपचार, पुनर्वास एवं सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना है। शिविर में उपस्थित पालकों और बच्चों के लिए चाय-नाश्ता एवं दोपहर भोजन की व्यवस्था की गई। बीआरसी व बीआरपी टीम, शिक्षकों एवं सहयोगी स्टाफ के संयुक्त प्रयास से कार्यक्रम सफल रहा। यह शिविर दिव्यांग बच्चों के उज्जवल भविष्य की दिशा में समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ की सार्थक पहल सिद्ध हुआ। कार्यक्रम की सफलता में  बीआरपी  प्रिया यादव, मुगेली बी आर पी संजीव सक्सेना,लेखपाल धर्मपाल सिंह श्रीमती नारायणी कश्यप सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला खपरी शसीता साहू माध्यमिक शाला जुनवानी  राजेश राजपूत प्राथमिक शाला चुनचुनिया  वर्षा साहू प्राथमिक शाला टेगनागढ एंव अटेंडर हेमलाल साहू कुंज बिहारी यादव रामनाथ राजपूत एवं शिक्षकों महत्वपूर्ण योगदान रहा।