छत के ऊपर टेंट लगाते समय 11 केवी लाइन की सम्पर्क मे आने से 15 वर्षीय नाबालिक युवक की मौत
पथरिया - थाना अंतर्गत 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से एक 15 वर्षीय नाबालिक युवक की मौत हो गई। जिसकी सुचना परिजनों ने थाना मे दी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना दिन सोमवार सुबह का है
जहाँ ग्राम डाकाचाका मे वर्मा परिवार मे छट्टी कार्यक्रम का आयोजन रखा गया था। वही घर के सजावट के लिए छत के ऊपर लोगो द्वारा टेंट लगाने का कार्य किया जा रहा था।जहाँ सुबह लगभग 9:30 बजे टेंट लगाते समय घर के 15 वर्षीय नाबालिक युवक प्रभात वर्मा पिता रामगोपाल वर्मा निवासी ग्राम डाकाचका से हाथ मे पकडे लोहे के पाइप छत के ऊपर से गुजरे 11 केवी हाई टेंसन तार के सम्पर्क मे आने के कारण बिजली के झटके से युवक छत से निचे जा गिरा। जिसे परिजनों ने युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लाया गया। जहाँ डाक्टरो ने जाँच कर युवक को मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस घटना की जाँच कर शव को पीएम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। वही मामले मे पुलिस मर्ग क़ायम कर आगे की कार्यवाही कर रही है।



