*जुआ में पुलिस की रेड: मेयर के रिश्तेदार सहित बड़ी संख्या में शहर के रसूखदार व्यापारी पकड़ाए*नगदी रकम जप्त कर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई*

*जुआ में पुलिस की रेड: मेयर के रिश्तेदार सहित बड़ी संख्या में शहर के रसूखदार व्यापारी पकड़ाए*नगदी रकम जप्त कर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई*

बिलासपुर। सरकंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई शहर के रसूखदारो को जुआ खेलते गिरफ्तार किया है, कोनी रोड स्थित महावीर अग्रवाल बाड़ा में चल रहा था जुआ। इस रेड में शहर के नामी व्यापारी रसूखदार शामिल है, बताया जा रहा है कि मेयर पूजा विधानी का एक रिश्तेदार भी पकड़ा गया है। जुआरियों से तास पत्ती रकम जप्त किया है।

जुआरियों के कब्जे से कुल 41505 रू नगदी रकम एवं 11 नग मोबाईल भी जप्त किया गया है। रसुखदार जुआरियों के पकड़ाने के बाद थाना प्रभारी पर प्रेशर बनाने नेताओं के फोन आने लगे थे, लेकिन एसएसपी रजनेश सिंह की जानकारी में रेड होने के बाद किसी नेताओं की नहीं चली सभी जुआरियों पर पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह के द्वारा जिले में जुआ/सट्टा पर अंकुश लगाने धरपकड कर कार्यवाही करने सभी थाने के प्रभारियों को निर्देशित किए हैं। निर्देश पर सरकंडा पुलिस ने मुखबीर तैनात किया जहां उन्हें सूचना मिली थी महावीर अग्रवाल बाड़ा के अंदर कोनी रोड लोधीपारा सरकण्डा में कुछ जुआरी रूपये पैसे का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश और प्लास्टिक के कॉइन से काटपत्ती  जुआ खेल रहे हैं। मुखबीर की सूचना पर सरकंडा पुलिस ने टिम बनाकर रेड किया जहां मौके पर रमेश अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, चन्द्रशेखर अग्रवाल, विजय विधानी, हरवंश लाल अजमानी, बिहारी ताम्रकार, तेजेस्वर वर्मा, सुनील कुमार अग्रवाल एवं पारस राय को पकड़ा गया जिनसे तलाशी लेने पर कुल 41505 रू. नगद 11 नग मोबाईल और प्लास्टिक के कॉइन बरामद किया गया। सभी जुआरियों के खिलाफ छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत् कार्यवाही की गई है।

 पकड़े गए जुआरी -
01. रमेश कुमार अग्रवाल पिता गोपाल प्रसाद अग्रवाल उम्र 70 वर्ष निवासी अग्रसेन चौक बिलासपुर।
02. सुशील अग्रवाल पिता स्व. महावीर प्रसाद अग्रवाल उम्र 60 वर्ष निवासी पुराना सरकण्डा बिलासपुर। 
03. चन्द्रशेखर अग्रवाल पता पूरनचंद अग्रवाल उम्र 64 वर्ष निवासी 64 वर्ष निवासी महाराणा प्रताप चौक अकलतरा जिला जांजगीर चांपा। 
04. विजय विधानी पिता स्व. रेलू विधानी उम्र 64 वर्ष निवासी हेमूनगर चौक थाना तोरवा जिला बिलासपुर। 
05. हरवंश लाल पिता मूल्कराज अजमानी उम्र 79 वर्ष निवासी दयालबंद बिलासपुर। 
06. बिहारी ताम्रकार पिता स्व. दुखीराम ताम्रकार उम्र 66 वर्ष निवासी भाजपा कार्यालय के सामने करबला रोड थाना कोतवाली जिला बिलासपुर। 
07. तेजेस्वर वर्मा पिता रामाधार वर्मा उम्र 40 वर्ष निवासी गोड़पारा थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर। 
08. सुनील अग्रवाल पिता स्व. राधाकृष्ण अग्रवाल उम्र 60 वर्ष निवासी चांटीडीह सरकण्डा। 
09. पारसराय पिता राजेश राय उम्र 48 वर्ष निवासी 27 खोली थाना सिविल लाईन बिलासपुर शामिल है।

ब्यूरो रिपोर्ट