मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सभापति लोकेश साहू
पथरिया:- छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन जनपद पंचायत पथरिया के सभापति लोकेश साहू ने बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक के उपस्थिति में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सीएमओ कार्यालय रायपुर में भेट किया,
इस दौरान सभापति लोकेश साहू ने प्रदेश में चलाए जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया, साथ ही उनके जनपद क्षेत्र में जनता के लिए उन्होंने जो कार्य किया इसके बारे में मुख्यमंत्री को अवगत कराया जिसको लेकर विष्णुदेव साय ने उनके कार्यो की तारीफ की साथ ही सभापति ने अपने निर्वाचन क्षेत्र और पड़ियाईन के समस्या को अवगत कराया और समाधान हेतु आग्रह किया, इस अवसर पर भाजयुमो पथरिया अध्यक्ष राजेन्द्र साहू, पूर्व सरपंच राम रतन राजपूत, धमनी सरपंच राज कौशिक मौजूद रहे!!



