*गुंडे बदमाशों पर एक बार फिर पुलिस की कार्रवाई,मंगला, कुदूदंड, क्षेत्र के 9 आदतन बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार*
बिलासपुर। शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने बिलासपुर पुलिस द्वारा गुंडे बदमाशों पर लगातार कार्रवाई जारी है। इसी के तहत सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत मंगला, कुदुदंण्ड में अशांति फैलाने वाले बदमाशो पर बिलासपुर पुलिस ने कार्रवाई की है।

कुड़ुडुंड क्षेत्र के आदतन बदमाश विक्की पात्रे पिता सिरोमणी उम्र 27 साल निवासी कुदुदंण्ड पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। वहीं रितेश ध्रुव पिता परदेशी उम्र 19 साल धुरीपारा मंगला से देशी प्लेन शराब - 30 पाव, 5.400 वल्क लीटर जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई इसके साथ ही 09 बदमाशो पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

इन पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई -
1- कल्लु उर्फ धर्मेन्द्र पटेल पिता शिव पटेल उम्र 35 साल निवासी मंगला थाना सिविल लाईन
2- अभिषेक यादव उर्फ हिमांशु पिता स्व.ओम प्रकाश उम्र 28 साल निवासी मिलन चौक कुदुदंण्ड थाना सिविल लाईन
3- रोहित सैनी पिता अजय माली उम्र 34 साल निवासी कुदुदंण्ड मिलन चौक थाना सिविल लाईन
4- मुकेश यादव पिता खोलबहरा यादव उम्र 40 साल निवासी आजाद चौक मंगला थाना सिविल लाईन
5- कुनाल उईके पिता विकास उईके उम्र 24 साल निवासी 27 खोली विकास नगर थाना सिविल लाईन
6- अंशुमन राव पिता विनायक राव उम्र 25 साल निवासी कुदुदंण्ड पानी टंकी के पास थाना सिविल लाईन
7- अभिषेक एन्थोनी पिता जार्ज एन्थोनी उम्र 23 साल निवासी सर्किट हाउस के पास कुदुदंण्ड थाना सिविल लाईन
8- धनराज पात्रे पिता बसंत उम्र 20 साल निवासी आजाद चौक मंगला थाना सिविल लाईन
9- पोषण टोण्डर पिता मालिक राम टोंण्डर उम्र 35 साल निवासी मिनीमाता नगर तालापारा थाना सिविल लाईन शामिल हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट


