ईडी की कार्यवाही के खिलाफ युवा कांग्रेस ने फूंका पुतला
पथरिया -
शुक्रवार के दिन भूपेश बघेल के निवास पर ईडी की कार्यवाही को लेकर प्रदेश भर के कांग्रेसिओं मे रोष व्याप्त है। जिसके विरोध मे लगातार अलग अलग जगहों पर प्रदर्शन किआ जा रहा है। इसी क्रम मे नगर पंचायत पथरिया मे युवा कांग्रेस द्वारा मोदी और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी करते हुए ईडी का पुतला दहन किया गया। युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष राहुल राजपूत के नेतृत्व मे नगर के कांग्रेस कार्यकर्ता महामाया द्वार के सामने एकत्रित हुए और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समर्थन मे ज़ोर शोर से नारेबाज़ी किया। कांग्रेसिओं ने बताया कि भाजपा सरकार अपने मित्र अडानी को लाभ दिलाने के उद्देश्य से जंगलो की कटाई कर रही है,मानसून सत्र के अंतिम दिन तमनार जंगल की कटाई का प्रश्न उठना था। जिसे रोकने के लिए सुबह से ही ईडी की टीम भाजपा की एजेंट बनकर भूपेश बघेल के निवास पहुंच गई और फ़र्ज़ी केश मे उनके पुत्र चैतन्य बघेल को फसाने की कोशिस करने लगी। जिसके विरोध मे प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशानुसार ईडी का पुतला दहन किया जा रहा है।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल राजपूत, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक यादव नेता प्रतिपक्ष ओंकार यादव, पूर्व अध्यक्ष ग्वाल दास अनंत,पार्षद दीपक साहू, मनोज निषाद, पूर्व सभापति सम्पत जायसवाल, जिला सचिव खेमू साहू,धर्मेन्द्र श्रीवास, राजेन्द्र गेंदले, पूर्व एल्डरमेन संतोष पाली, तुलसी सोनवानी, पिलेश्वर वर्मा, चमन वर्मा, निक्कू यादव, कुशाल निर्मलकर समेत कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या मे उपस्थित रहे।



