**मुंगेली जिला के स्कूलों में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन

**मुंगेली जिला के स्कूलों में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन

मुंगेली ।छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार, जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली के मार्गदर्शन में जिले के तीनों विकासखंड मुंगेली, पथरिया और लोरमी के विभिन्न स्कूलों में "हर घर तिरंगा" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सहायक परियोजना अधिकारी आकाश परिहार ने जानकारी देते हुवे बताया कि पूरे देश और राज्य की तरह मुंगेली जिले में शिक्षा विभाग के अंतर्गत घर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित की जा रही है। स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान 09 अगस्त 2024 से 15 अगस्त 2024 तक सभी स्कूलों में विविध गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों में देशभक्ति की भावना विकसित करना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बढ़ाना है।

**कार्यक्रम की प्रमुख गतिविधियां:**

1. **तिरंगा रैली एवं तिरंगा यात्रा:**


   दिनांक 09 एवं 10 अगस्त 2024 को विभिन्न स्कूलों में विद्यार्थियों, शिक्षकों, एन.सी.सी., एन.एस.एस., कैडेट, अभिभावकों एवं जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह रैली तिरंगा के प्रति सम्मान और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।

2. **तिरंगा और मैराथन दौड़:*


   12 अगस्त 2024 को आयोजित इस दौड़ में स्कूलों के विद्यार्थी, युवा, वृद्ध, पुरुष एवं महिलाएं शामिल हुए। इसका उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा के मूल्यों का प्रचार-प्रसार करना है।

3. **तिरंगा कान्सर्टस:*


   13 अगस्त 2024 को देश भक्ति संगीत के साथ गीत गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया जावेगा, जिससे तिरंगा के प्रति राष्ट्रीय गर्व की अनुभूति हो सके।

4. **तिरंगा प्रतिज्ञा एवं तिरंगा सम्मान:**


   14 अगस्त 2024 को विद्यालयों में तिरंगा प्रतिज्ञा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों एवं लोगों में ध्वज के मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। स्वतंत्रता सेनानियों एवं उनके परिवार के सदस्यों को भी सम्मानित किया जाएगा।

5. **तिरंगा मेला:*


   15 अगस्त 2024 को ध्वजरोहण के पश्चात विद्यार्थियों को मिष्ठान का वितरण किया जाना और स्कूलों में तिरंगा एवं देश भक्ति से संबंधित स्टाल लगाया जाना है।

इस कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, स्व सहायता समूहों, स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार के सदस्यों एवं सामाजिक संगठनों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जानी है।

कार्यक्रम की सफलता पर जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी संकुल प्राचार्यो को निदेशानुसार कार्यक्रमों को आयोजित करने और प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है                                
*आकाश परिहार
सहायक परि अधिकारी समग्र शिक्षा मुंगेली*