बड़ी मात्रा मे गांजा के साथ एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंगेली - पुलिस अधीक्षक मुंगेली भोजराज पटेल के निर्देशानुसार सभी थाना क्षेत्रों में नशाखोरी और नशा कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, थाना पथरिया पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नगर पथरिया के वार्ड क्रमांक 06 मे रहने वाले 47 वर्षीय आनंद किशोर यादव के पास से 7. 830 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को उसके घर से पकड़ा गया।
थाना प्राभरी पथरिया रघुवीर सिंह चंद्रा ने बताया की दिन गुरुवार को मुखबिर से सुचना मिली की नगर के आवास पारा वार्ड 06 के एक मकान के बातरूम भारी मात्रा मे अवैध रूप से गांजा की बिक्री करने के लिए रखा गया है। सुचना पर पुलिस द्वारा टीम बनाकर मकान का घेराबंधी कर कार्यावही किया गया। जहाँ आरोपी आनंद किशोर यादव के द्वारा एक जुट के बोरी मे खाकी टेप से लिपटा हुआ चार पैकेट मिला साथ ही बोरी मे खुला मादक पदार्थ गांजा सहित 7.830 किलो ग्राम कीमती 75470 रूपये के साथ एक मोबाईल जप्त किया गया।
पुलिस ने यह भी बताया कि पुलिस को पिछले कई दिनों से क्षेत्र में गांजे की बिक्री होने की लगातार सूचनाएं मिल रही थीं। जिसके आधार पर पुलिस लगातार आरोपी को पकड़ने के लिए प्रयासरत थी। पकड़े गए आरोपी आनंद किशोर यादव के खिलाफ अपराध क्रमांक 96/2025 एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 बी के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। इस कार्यवाही मे थाना प्रभारी रघुवीर सिंह चंद्र, साइबर सेल मुंगेली, एएसआई पुहकल सिंह ठाकुर, सउनी नरेश साहू, राजीव पटेल , विनोद बंजारे रहें।