इंस्पायर इनक्लूजन महिलाओं की महत्ता की सीढ़ी - मोहन लहरी

इंस्पायर इनक्लूजन महिलाओं की महत्ता की सीढ़ी - मोहन लहरी

पथरिया - इंस्पायर इनक्लूजन से हम एक दूसरों को महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका समझने के लिए प्रेरित करते हैं आज शिक्षकीय प्रोफेशन में महिलाओं की भागीदारी 60% से ज्यादा है अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लैंगिक असमानता ख़त्म करने और महिला शिक्षको को कार्यस्थल पर सम्मान और सुरक्षा युक्त वातावरण मुहैया कराने का आहवान के साथ छग प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ मुंगेली ने महिला दिवस पर "इंस्पायर इनक्लूजन मीट 2024" का आयोजन भोरमदेव के सरोधा बांध में रखा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संघ के बिलासपुर संभागाध्यक्ष मोहन लहरी ने कहा कि एक बेहतर दुनिया के निर्माण के लिए यह जरूरी है कि महिलाओं की महत्ता समझी जाए और उन्हें उचित सम्मान हर जगह मिले। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत जडेजा ने कहा कि कार्यस्थल और निवासस्थल में सम्मान पाना महिलाओं का हक़ है।संरक्षक मनीषा दिवाकर ने कहा कि  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को इस वर्ष "इंस्पायर इंक्लूजन" के थीम में मनाया जा रहा है। जो हमे सदैव नारी सम्मान की याद दिलाएगा।

महिला जिलाध्यक्ष नारायणी कश्यप ने कहा कि महिलाओं को समता नही समानता के नजरिए से देखना चाहिए और हर मंच में उचित स्थान दिया जाना चाहिए।इंस्पायर इनक्लूजन मीट 2024 में संघ की मनीषा दिवाकर,नारायणी कश्यप, विद्या शर्मा,प्रिया यादव,रंजना सिंह,गिरजा ध्रुव,सीता साहू,रत्ना गुप्ता को गिफ्ट और बुके देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर सभी महिलाओं के बीच विविध कार्यक्रम के माध्यम से नारी सशक्तिकरण के कार्यक्रम हुए साथ ही वनभोज ,भोरमदेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ दर्शन,सरोधा बांध भ्रमण,कान्हा टाइगर रिजर्व मध्यप्रदेश भ्रमण के साथ संपन्न हुआ।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राजेन्द्र ठाकुर,सुरेंद्र लहरे,बलजीत सिंह कांत,धरमपाल सोनवानी,प्रभात बंजारे,प्रकाश मनहर, एआर नागेश,शिव कौशिक,प्रवीण कोशले,जितेंद्र धृतलहरे, मोतीलाल अनन्त,वीर सिंह सिकंदर,गिरजाशंकर जलबावरे,देवप्रधान,राजकुमार यादव उपस्थित रहे।