*शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और जबरन गर्भपात कराने वाले ईनामी आरोपी को सरकंडा पुलिस ने नागपुर महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार,आरोपी की गिरफ्तारी पर था 5 हजार रूपये का ईनाम*
बिलासपुर। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और जबरन गर्भपात कराने वाले ईनामी आरोपी को सरकंडा पुलिस ने नागपुर महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार,आरोपी की गिरफ्तारी पर था 5000 रूपये का ईनाम आरोपी पिछले 03 महिने से फरार चल रहा था,आज जहां सरकंडा पुलिस ने आरोपी काे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पूरा मामला इस प्रकार है - पीड़िता ने थाना सरकंडा में उपस्थित होकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी अजय कुमार बघेल (उम्र 26 वर्ष) निवासी बुढ़तीपारा, पौसरा, थाना कोनी, जिला बिलासपुर पिछले चार साल से उसे पसंद करता था और शादी का वादा कर बातचीत करता था। घटना दिनांक 04.11.2024 को आरोपी पीड़िता को शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद शादी का आश्वासन देकर वह लगातार 18.06.2025 तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। अप्रैल 2025 में जब पीड़िता गर्भवती हो गई, तो आरोपी ने उसे जबरन टेबलेट खिलाकर एक माह का गर्भ गिरा दिया। बाद में आरोपी और उसके परिजनों ने सामाजिक तौर पर शादी का आश्वासन (नारियल फोड़कर) दिया था, लेकिन बाद में आरोपी शादी की बात से पूरी तरह मुकर गया और बातचीत बंद कर दी।
पीड़िता की शिकायत पर थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 383/2026, धारा 69 बीएनएस (BNS)** के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। मामले के बाद से ही आरोपी लगातार फरार चल रहा था। पुलिस टीम द्वारा कड़े प्रयासों और मुखबिर की सूचना पर आरोपी अजय कुमार बघेल को नागपुर महाराष्ट्र में एक निर्माणाधीन काम्पलेक्स से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है जहां उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा दिया है।
ब्यूरो रिपोर्ट


