*गौवंश परिवहन के मामले में तोरवा पुलिस की कार्रवाई, ट्रक सहित 2 आरोपी गिरफ्तार*
बिलासपुर। गौवंश एवं भैंसों को बूचड़खाने ले जाने के मामले में तोरवा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 9 भैंस-भैंसों को परिवहन कर ले जा रहे अशोक लीलैंड ट्रक को भी जब्त किया है।
तोरवा थाना प्रभारी ने बताया कि दिनांक 27 नवंबर 2026 को प्रार्थी पुष्पेंद्र चौबे निवासी महमंद, तोरवा ने थाने पहुंचकर गौवंश तस्करी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि अशोक लीलैंड ट्रक क्रमांक UP 80 LT 1516 में 9 भैंस एवं भैंसों को भरकर कटिंग के लिए ले जाया जा रहा है। ग्राम ढेका के पास वाहन को पकड़कर थाने लाया गया था।
जांच के दौरान पशुओं को वाहन में रखने एवं परिवहन करने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। शिकायत पर थाना तोरवा में अपराध क्रमांक 633/2026, धारा 6, 10 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2022 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
जांच में आरोपियों द्वारा भैंसों को कटिंग के लिए अलीगढ़, उत्तर प्रदेश ले जाना स्वीकार किए जाने की बात सामने आई। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों को 28 नवंबर 2026 को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की।
गिरफ्तार आरोपी -
आकाश नायर (29 वर्ष), पिता महेश नायर, निवासी धोबी मोहल्ला, मुरैना, मध्य प्रदेश।
लछन यादव (36 वर्ष), पिता चमार यादव, निवासी ग्राम कछार, थाना मस्तूरी, बिलासपुर।



rajuji