*सकरी पुलिस की कार्रवाई 48 घंटे के भीतर झपटमारी के तीन आरोपी गिरफ्तार : फर्जी यूपीआई बनाकर खाते से निकाले रकम, मोबाइल सहित ट्रांजेक्शन की पूरी राशि बरामद*
बिलासपुर। सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई घर में घुसकर मोबाइल झपटने और उसके सिम का इस्तेमाल कर फर्जी यूपीआई तैयार कर बैंक खाते से रकम निकालने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से झपटमारी का मोबाइल, टूटा हुआ सिम तथा ट्रांजेक्शन की रकम बरामद कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
मामले में थाना सकरी में अपराध क्रमांक 1090/2026 के तहत धारा 331(4), 304(2), 3(5) बीएनएस एवं 66(C) आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
घर में घुसकर मोबाइल झपटा, खाते से निकाले पैसे -
मामले में प्रार्थिया ने 25 नवंबर 2026 को थाना सकरी पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात करीब 12 बजे उसका देवर घर के कमरे में मोबाइल देख रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति घर के अंदर घुसा और मोबाइल झपटकर फरार हो गया। आरोपी मोबाइल में लगे सिम को दूसरे मोबाइल में डालकर फर्जी यूपीआई तैयार करने के बाद खाते से रकम ट्रांजेक्शन कर निकाल ले गए। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।
गनियारी के आरोपियों तक पहुंची पुलिस -
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन परमेश्वर तिलकवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक संजय सिंदे के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
विवेचना के दौरान पुलिस को गनियारी निवासी विक्की वर्मा के संबंध में सुराग मिला। पूछताछ में पहले उसने पुलिस को गुमराह किया, लेकिन बाद में उसने अपने साथी बलराम वर्मा एवं संदीप वर्मा के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।पुलिस के अनुसार, आरोपियों को प्रार्थिया के घर आने-जाने तथा खाते में लाखों रुपये होने की जानकारी थी। तीनों ने योजनाबद्ध तरीके से रात में घर में प्रवेश कर मोबाइल झपटने और सिम का उपयोग कर फर्जी यूपीआई के जरिए रकम निकालने की वारदात की। आरोपियों की निशानदेही पर झपटमारी का मोबाइल, टूटा हुआ सिम और ट्रांजेक्शन की रकम बरामद की गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार किए गए आरोपी -
- बलराम वर्मा (23 वर्ष), निवासी गनियारी, थाना कोटा, जिला बिलासपुर।
- विक्की वर्मा (34 वर्ष), निवासी गनियारी, थाना कोटा, जिला बिलासपुर।
- संदीप वर्मा (32 वर्ष), निवासी गनियारी, थाना कोटा, जिला बिलासपुर शामिल है।
ब्यूरो रिपोर्ट



rajuji