*नए मंत्रियों को मिला विभाग, गजेंद्र यादव को स्कूल शिक्षा, राजेश को पर्यटन संस्कृति, लखन देवांगन को आबकारी! देखिए विभागों सहित मंत्रिपरिषद की सूची*
रायपुर। छत्तीसगढ़ में साय मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद अब मंत्रियों को भी विभागों सौंप दिया गया है। मुख्यमंत्री के पास रहे कुछ विभागों को नए मंत्रियों को दिया गया है, इसके साथ ही लखन लाल देवांगन को आबकारी मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। इसके पहले यह विभाग सीएम विष्णु देव साय के पास था।
नए मंत्रियों में गजेंद्र यादव को स्कूल शिक्षा ग्रामउद्योग विधि एवं विधाई कार्य विभाग दिया गया है। यह विभाग पहले डिप्टी सीएम अरुण साव के पास था, वहीं राजेश अग्रवाल को पर्यटन संस्कृति धार्मिक न्यास एवं धर्मस्य विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
खुशवंत साहेब को कौशल विकास तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार अनुसूचित जाति विकास विभाग दिया गया है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा से एक-एक विभाग लेकर नए मंत्रियों को दायित्व सौंपा गया है।
देखिए विभाग सहित मंत्रिमंडल की सूची-



