*BREAKING NEWS : साय मंत्रिमंडल का विस्तार, राजेश, गजेंद्र, खुसवंत ने ली राजभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ*

*BREAKING NEWS : साय मंत्रिमंडल का विस्तार, राजेश, गजेंद्र, खुसवंत ने ली राजभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ*

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज साय मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया,
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए तीन नए चेहरों को  कैबिनेट में शामिल किया। राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में विधायक राजेश अग्रवाल, खुशवंत साहेब और गजेंद्र यादव ने मंत्री पद की शपथ ली। राजभवन में राज्यपाल रामेन डेका ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में अब मुख्यमंत्री को मिलाकर कैबिनेट मंत्रियों की संख्या 14 हो गई है।

आपको बता दे पिछले 1 साल से साय कैबिनेट के विस्तार की अटकलें के बीच आज मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया, इसमें तीन विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। आज राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, साय कैबिनेट के मंत्री, बीजेपी विधायक, सहित भाजपा कार्यकर्ता और अन्य जनप्रतिनिधियों ने नए मंत्रियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

ब्यूरो रिपोर्ट