*भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अब इसे केवल कार्यकर्ताओं तक सीमित न रहकर आम जनों की पार्टी बनाने का लक्ष्य रखें - पवन साय*
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अब इसे केवल कार्यकर्ताओं तक सीमित न रहकर आम जनों की पार्टी बनाने का लक्ष्य रखें।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय ने आज यहाँ बिलासपुर शहर जिला भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उक्त विचार व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश कहलाता है, किंतु वह घरेलू उद्योगों की वजह से आत्मनिर्भर रहा है। बैठक में सर्वप्रथम उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से विचार व्यक्त करने को कहा। उन्होंने कहा पार्टी कार्यकर्ता पदाधिकारी होने के पहले हम मनुष्य है। सभी मनुष्यों में रागद्वेष गुण अवगुण होना स्वाभाविक है। अवगुण और बुराईयों के साथ लोगों में अच्छाईयां भी होती है। हमें इन्ही वजहों से लोगों के बीच समन्वय की आवश्यकता होती हैै। समन्वय के माध्यम से ही हम अपने सम्पर्क को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सक्षम होते है। समन्वय का यह कार्य केवल पार्टी स्तर पर ही नहीं पारिवारिक स्तर पर भी सभी को इसकी जिम्मेदारियां निभानी होती है। समन्वय का तात्पर्य यह है कि हमें कमजोर या जरूरतमंद लोगों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप सहयोग करनी चाहिये। अपने परिवार के प्रति हम जो दायित्वों का निर्वहन करते है ठीक उसी प्रकार कार्यकर्ताओें के बीच समन्वय स्थापित करने के लिये करना चाहिये। इसके लिए व्यवहारिक दृष्टिकोण ही उपयुक्त है।
उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से उन्हें दिये गये दायित्वों एवं कर्तव्यों के प्रति निष्ठा से कार्य करने की सलाह दी। पार्टी को अपने परिवार के समान ही संवारने की दिशा में कार्य करना चाहिये। श्री साय ने कहा कि कार्यकर्ताओं तक पदाधिकारियों को पहुॅचने नियमित रूप से संपर्क करना चाहिये। जिला एवं मंडल पदाधिकारियों को शक्ति केन्द्रों और बूथ स्तर पर नियमित रूप से प्रवास का प्रत्यक्ष संपर्क करने का प्रयास करना चाहिये। इसके लिये समन्वय की आवश्यकता होती है। नयी पीढ़ी के लोगों को पुरानी पीढ़ियों के साथ समन्वय कर उनके अनुभवों का लाभ उठाना चाहिये। उन्होंने कहा कि पुरानी पीढ़ियों के लोगों की त्याग तपस्या से पार्टी आज यहॉ तक पहुॅची है। आपको याद रखना चाहिये की आप अपने आने वाली पीढ़ि को क्या देना चाहते है। इस दृष्टिकोण से आपको अपनी नई जनरेशन को आगे बढ़ाने की दिशा में प्रयास करना चाहिये। उन्होेंने कहा कि सभी व्यक्ति योग्य व सक्षम है लेकिन उन्हं सही दिशा में सही उपयोग करने के सुझाव दिये।
बैठक में प्रमुख रूप से तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह, बिलासपुर संभाग प्रभारी जगदीश रामू रोहरा, संभाग सह प्रभारी अभिषेक शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, लखनलाल साहू, गुलशन ऋषि, किशोर राय, प्रवीण दुबे, विनोद सोनी, ललिता कश्यप, राजेश त्रिवेदी, चंद्रप्रकाश बाजपेयी, वाणी राव, रामदेव कुमावत, सोमेश तिवारी, प्रदीप कौशिक, पुनीता डहरिया, पेंगन वर्मा, अश्वनी शर्मा, अजीत सिंह भोगल, रितेश अग्रवाल, चंदना गोस्वामी, केके शर्मा, दुर्गेश पाण्डेय, देवेश खत्री, गौरी गुप्ता, राकेश तिवारी, वैभव गुप्ता, स्नेहलता शर्मा, दिनेश राजपूत, घनश्याम कौशिक, तुलसी बघेल, श्याम सिंह ध्रुव, मो.हनीफ, राजेश मिश्रा, प्रबीर सेन गुप्ता, बलीराम जायसवाल, अमित चतुर्वेदी, नीतिन छाबड़ा, दिनेश शुक्ला, राकेश मिश्रा, सुंदर सिंह ठाकुर, बिन्दु कछवाहा, अनिल शिवहरे, सौरभ कौशिक, ईश्वर सिंह राजपूत सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट



rajuji