*सांसद रूपकुमारी चौधरी को महिला मोर्चा की कमान सौंपना प्रदेश की मातृशक्ति के लिए गौरवशाली क्षण - स्नेहलता शर्मा*,भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष स्नेहलता शर्मा ने दी शुभकामनाएँ, महिला मोर्चा में हर्ष
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती स्नेहलता शर्मा ने महासमुन्द सांसद व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष दीपक म्हस्के को सोशल मीडिया राष्ट्रीय संयोजक बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष स्नेहलता शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कर्मठ नेत्री रूपकुमारी चौधरी को राष्ट्रीय स्तर पर महिला मोर्चा की कमान सौंपना पूरे प्रदेश की मातृशक्ति के लिए अत्यंत गौरवशाली क्षण है। उनके लम्बे राजनीतिक व सांगठनिक अनुभव का लाभ देशभर की महिला कार्यकर्ताओं को मिलेगा। साथ ही, श्री म्हस्के को सोशल मीडिया का राष्ट्रीय दायित्व मिलना राज्य के कार्यकर्ताओं के परिश्रम का सम्मान है। इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया।
ब्यूरो रिपोर्ट



rajuji