*राज राजेश्वर भगवान श्री सहस्त्रबाहु जी का जन्मोत्सव हर्षोत्सव के मनाया गया*
बिलासपुर। डड़सेना कलार समाज बिलासपुर ने निर्माणाधीन सामाजिक भवन में भगवान श्री सहस्त्रबाहु जी का जन्म उत्सव मनाया गया। सर्वप्रथम भगवान श्री सहस्त्रबाहु जी के पूजन अर्चन के बाद आरती किया गया। इस अवसर पर राकेश जायसवाल संयुक्त संचालक नगर प्रशासन बिलासपुर ने अपने उदबोधन में राम चरित मानस में भगवान सहस्त्रबाहु जी की वीरता का वर्णन पर विस्तार से बताया। डड़सेना कलार समाज बिलासपुर के अध्यक्ष अशोक जायसवाल ने बताया कि सामाजिक भवन निर्माण कार्य प्रगति पर है साथ ही समाज के सभी जन 9 नवंबर को आयोजित होने वाली कल्चुरी कलार महोत्सव रतनपुर के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान किए सामाजिक लोगों को एकता की भावना प्रगट करने के लिए प्रेरित किए।

साथ ही कलार महोत्सव रतनपुर के लिए कैलेंडर सभी को प्रदान कर अपने क्षेत्रों में प्रचार प्रसार के लिए प्रेरित किए और अधिक से अधिक संख्या में रतनपुर कल्चुरी महोत्सव में शामिल होने के लिए आह्वान किए। इस पर संरक्षक राजकुमार जायसवाल, समाज के श्रेष्ठ जन सुनील जायसवाल, गोरेलाल डड़सेना, कोमल डड़सेना, परमेश्वर,रामावतार, शैलेंद्र जायसवाल,पवन जायसवाल,राजू,संजय,श्रवण, अमित, राजेश,सौरभ, वेदप्रसाद, तिजाउराम नरेश,सुरेश, जायसवाल उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन एवं आभार मायाराम जायसवाल ने किया।
ब्यूरो रिपोर्ट


