*BIG BREAKING: मस्तूरी में जनपद उपाध्यक्ष के कार्यालय के बाहर फायरिंग, दो गंभीर रूप से घायल*
बिलासपुर। मस्तूरी में देर शाम गोलीबारी की खबर की घटना सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार तीन नकाबपोश युवकों ने तिवारी होटल के पास जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह के आफिस के बाहर अंधाधुंध फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। इस वारदात में दो लोगों चंद्रकांत सिंह और राजू ठाकुर घायल हो गए जिनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है, घायलों को अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर भेजा गया है। घटना की खबर लगते ही एसएसपी रजनेश सिंह मौके पर पहुंचे हैं। बिलासपुर मस्तूरी सहित सभी आसपास के थानेदारों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं, वही बिलासपुर मस्तूरी नेशनल हाईवे पर चेकिंग बढ़ा दी गई है।
घटना की सूचना मिलते ही मस्तूरी थाना प्रभारी हरीश तांडेकर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। गोलीबारी की आवाज से आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई, कई दुकानदारों ने तुरंत अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीन युवक बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार होकर पहुंचे थे। उन्होंने आते ही तिवारी होटल के पास कांग्रेस नेता के कार्यालय में फायरिंग कर दी गोलियों की आवाज से पूरा इलाका दहशत में आ गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए।
प्राथमिक जांच में जमीन विवाद की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस ने फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं की है। मस्तूरी थाना प्रभारी ने बताया कि “घटना गंभीर है, 3/4 लोग आए और गोली चलने लगे जिसमें 2 लोग घायल है पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस आस पास सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी हुई है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।
ब्यूरो रिपोर्ट


