भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने ली बिलासपुर,तखतपुर,बिल्हा क्षेत्र के कोरग्रुप समिती की बैठक

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने ली बिलासपुर,तखतपुर,बिल्हा क्षेत्र के कोरग्रुप समिती की बैठक

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजन्तजय पाण्डा ने आज यहॉ भारतीय जनता पार्टी कार्यालय भाजपा जिला कोरग्रुप, विधानसभा बिलासपुर एवं तखतपुर व बिल्हा क्षेत्र के कोरग्रुप समिति की बैठक संगठनात्मक विषय एवं चुनावी रणनीति को लेकर ली।पाण्डा बिलासपुर जिले के 6 विधानसभा क्षेत्र कोटा, बिलासपुर, बेलतरा बिल्हा, तखतपुर एवं मस्तूरी के संगठनात्मक चुनाव प्रभारी है। उन्होंने इसके पूर्व 2 अक्टूबर को कोटा, 3 अक्टूबर को मस्तूरी, बेलतरा एवं 4 अक्टूबर को बिलासपुर तखतपुर एवं बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के कोरग्रुप के सदस्यों की बैठक ली। उन्होंने बैठक में संगठनात्मक रूप से चर्चा करते हुए सभी विधानसभा क्षेत्रों की स्थिति की समीक्षा की।  पांडा ने सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी अपने-अपने क्षेत्रों में मंडल से लेकर बूथ स्तर पर निरंतर भ्रमण कर सभी मतदाताओं से सत्त संपर्क बनाये रखे। इन सभी केन्द्रों में कार्यकर्ताओं का निरंतर उत्साह वर्धन करते हुए उन्हें उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराते रहें।

श्री पांडा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने भ्रष्टाचारी कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है। आप सभी केन्द्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी सभी मतदाताओं तक पहुॅचाते रहें। केन्द्र सरकार ने किसान, युवा, महिलाओं, श्रमिकों एवं सभी वर्गो को लिये योजनाएं तैयार की है। इन क्रांतिकारी योजनाओं की जानकारी लोगो तक पहुॅचाने की जिम्मेदारी आप सभी की है। आप सभी अभी से तन-मन से जुट जायें और आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को विजयी बनाने कोई कोर कसर न बाकी न रखे। यह चुनाव जीतने सभी सदस्य अभी से कमर कस कर जुट जाये।

ब्यूरो रिपोर्ट