भाजपा दक्षिण मंडल की बैठक हुई आयोजित

भाजपा दक्षिण मंडल की बैठक हुई आयोजित

बिलासपुर। प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की कार्य योजना अनुसार जिला कार्यसमिति बैठक के पश्चात आज भाजपा बिलासपुर दक्षिण मंडल की कार्यसमिति बैठक भाजपा कार्यालय बिलासपुर में आयोजित की गई, जिसमें मुख्यवक्ता भाजपा के जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओें के त्याग तपश्या की वजह से आज विश्व में एक सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने पार्टी की विचारधारा एवं इतिहास पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने का आव्हान किया।

बैठक के प्रारंभ में भाजपा मंडल अध्यक्ष जुगलकिशोर अग्रवाल द्वारा मंडल कार्यसमिति में प्रस्तावना भाषण देकर बैठक की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। तत्पश्चात मंडल प्रभारी मनीष अग्रवाल ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रूप रेखा के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने इसे मंडल एवं बूथ स्तर पर आयोजित करने की बात कही। इस अवसर पर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शोभा कश्यप द्वारा माननीया राष्ट्रपति महोदया के अभिभाषण के मुख्य बिंदुओं का वाचन किया। इस अवसर पर अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष मुर्तुजा वनक ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पारित राजनीतिक प्रस्ताव को कार्यकर्ताओं के बीच रखा। बैठक के अंत में मंडल में दिवंगत हुए भाजपा नेता पूर्व महापौर स्व.उमाशंकर जायसवाल, स्व.गिरधारी अग्रवाल, स्व.राजेन्द्र तिवारी को स्मरण करते हुए उन्हें दो मिनट की मौन श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री अमित तिवारी व आभार नारायण गोस्वामी ने किया।
बैठक में अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मकबूल अली, राजेश मिश्रा, महेश चंद्रिकापुरे, डिम्पल सिंह, धीरेन्द्र केशरवानी, दाऊ शुक्ला, युसूफरजा बरकाती, जगदीश साव, गोपाल यादव, स्नेहलता शर्मा, मधुसुदन राव, राजू साहू, प्रशांत कश्यप, विकास एंथोनी, अंकित गुप्ता, मनोज कश्यप, मोनू रजक, सचिन कायरवार, नीरज वर्मा, किशोर यादव, विशाल कश्यप, परेश गुप्ता, गणेश रजक, दुर्गेश पाण्डेय, प्रदीप वर्मा, नवीन मसीह, ईश्वर रजक, अभिषेक राय, विशाल कश्यप, साहिल कश्यप, दीपशिखा यादव, रीना गोस्वामी, मीना गोस्वामी, कविता वर्मा, सरिता कामड़े, नीता साहू, संगीता रेड्डी, वंदना तिवारी सहित बैठक में अपेक्षित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट