*भाजपा मीडिया विभाग में नियुक्ति, जसविंदर बग्गा बनाए गए बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता*

*भाजपा मीडिया विभाग में नियुक्ति, जसविंदर बग्गा बनाए गए बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता*

कवर्धा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव की सहमति से भाजपा छत्तीसगढ़ मीडिया विभाग में प्रदेश सहसंयोजक, प्रदेश प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों  की नियुक्ति की गई है।

जारी लिस्ट में भाजपा नेता जसविंदर बग्गा को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। इसके पूर्व बग्गा कवर्धा भाजपा जिला उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं इसके साथ ही जसविंदर बग्गा भारतीय जनता पार्टी की तरफ से प्रवक्ता के रूप में अपना पक्ष रखते थे।