*बीजेपी पार्षद और उसका भाई व्यापारी को कर रहे प्रताड़ित,पीड़ित परिवार ने कहा जान का हैं खतरा, एसएसपी से शिकायत*
बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र मे रहने वाले एक व्यापारी ने अभिषेक तिवारी और पार्षद अमित तिवारी पर उगाही प्रताड़ना और झूठे मुकदमें में फंसाने समेत कई गंभीर आरोप लगाए है, पीड़ित अयोध्या यादव ने पुलिस अधीक्षक से लिखित शिकायत कर अपने और परिवार को जान का खतरा बताते हुए प्रताड़ित करने और अवैध रूप से रूपये कि मांग करने वालो पर एफआईआर कर कार्यवाही कि मांग कि है।
इंदिरा विहार, सरकण्डा निवासी अयोध्या यादव ने प्रेस क्लब पहुंचकर पत्रकारों को बताया कि उसने नवंबर 2020 में विष्णु दास खंडेवाल का जरहाभाठा मंदिर चौक सुभाष काम्प्लेक्स स्थित दुकान स्टील फेब्रिकेशन का कार्य के लिये किराए में लिया था, इससे पहले मेरे वह दुकान अभिषेक तिवारी किराए पर लेकर चला रहा था। अभिषेक तिवारी से बात करने पर उसने व्यवसाय बंद करने कि बात क़ह कर उसके किरायानामा पर ही व्यवसाय करने प्रस्ताव रखा जिसे अयोध्या यादव ने मानकर दुकान शुरू किया. बाद मे अभिषेक तिवारी ने चोरी का आरोप लगाकर उसके दुकान मे रखा सामान बेचने के नाम पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा इस दौरान वह अयोध्या से हर महीने लगातार दुकान का किराया वसूल करता रहा, यही नही स्टील फेब्रिकेशन का समान अभिषेक तिवारी के सरजु बगीचा तेलीपारा स्थित होलसेल से लेता रहा वही बाद में रेट में अंतर आने की वजह से अन्य दुकानों से लेना प्रारंभ कर दिया चूंकि दुकान अच्छा चलने लगा तब अभिषेक तिवारी पार्षद अमित तिवारी और उसके साथी उसे तंग कर लाखों रूपये कि मांग करने लगे नही देने पर झूठे मामले मे फंसाने धमकियाँ देने लगे. घबराकर पूरा परिवार कई दिनों तक अपने घर पर ताला लगाकर रिश्तेदारों के यहाँ चला गया था. आखिरकर उसने पुलिस अधीक्षक से मदद कि गुहार लगायी है।
ब्यूरो रिपोर्ट


