*खपरगंज हिंसा में शामिल 11 आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग अलग टीम शामिल*

*खपरगंज हिंसा में शामिल 11 आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग अलग टीम शामिल*

बिलासपुर। बीते दिनों बिलासपुर में दो पक्षों के बीच हुए हिंसा में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।  घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पताशाजी के लिए अलग-अलग टीमें तैनात कर दी गई हैं, सीसी टीवी फुटेज के अलावा सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जा रही है। बिलासपुर पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे किसी प्रकार के फोटो वीडियो जिसमें हिंसा करते आरोपियों की पहचान की जा सके ऐसे फोटो वीडियो पुलिस को उपलब्ध कराए।

सिटी कोतवाली थाने में दर्ज अपराध क्रमांक 488/2026 में पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, गिरफ्तार आरोपियों में खपरगंज निवासी मौला बख्श उर्फ जब्बू, शेख अजहरुद्दीन उर्फ अज्जू, मोहम्मद जाहिद खान,सफीक अहमद उर्फ राजा खान, शाकिर उर्फ सोनू, मोहम्मद लाइक, सरकंडा निवासी रेहान अली उर्फ ईरानी और खपरगंज निवासी मोहम्मद जुनेद शामिल है। 

वही अपराध क्रमांक 489/2026 में कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है इसमें राजू यादव उर्फ नान, राकेश यादव उर्फ रिंकू निवासी सरकंडा, और छत्रपाल साहू शामिल है। सभी आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कोतवाली पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ मामले में शामिल आरोपियों के खिलाफ निगरानी बनाये हुए हैं।


ब्यूरो रिपोर्ट