*किन्नर का गुरु चेला विवाद, गला दबाकर की गई थी हत्या खेत में फेंकी लाश, आरोपी को चंद घंटों में पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*किन्नर का गुरु चेला विवाद, गला दबाकर की गई थी हत्या खेत में फेंकी लाश, आरोपी को चंद घंटों में पुलिस ने किया गिरफ्तार*

बिलासपुर। किन्नर का गुरू चेला विवाद पर आरोपी द्वारा गला दबाकर किया गया हत्या घटना के चंद घंटे के भीतर आरोपी को किया गया गिरफतार आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है।

बीते रात किन्नर की हत्या कर लाश खेत में फेक दी गई थी, विवेचना के दौरान पुलिस को यह तथ्य ज्ञात हुआ कि किन्नर तन्नू  खान निवासी चिल्हाटी का किन्नर वर्षा जान एवं जोकी निवासी किन्नर मीरा उर्फ आशीष से मित्रता है तीनो गुरू भाई है । जो दिनांक 17-07-2026 को वर्षा जान दिल्ली से बिलासपुर आयी थी जिसे तन्नू खान पुराना बस स्टैण्ड स्थित होटल पर रूकवाई थी।

दिनांक 20-07-2026 को तीनो गुरू भाई दिन में 12-00 से 01-00 बजे के मध्य साथ में थे जो मीरा के कहने पर वर्षा जान और तन्नू खान जोकी स्थित उसके घर आटो से जाने के लिए राजी होते है। रास्ते में किन्नर रिया उर्फ राकेश निवासी जोकी मिलता है जो मीरा के कहने पर इंज्वाय करने उसके घर साथ में जाता है । इसके बाद तन्नू रिया के साथ स्कूटी से अपनी बडी मां को तालापारा स्थित अस्पताल में देखने जाती है वहां से लौटकर दोनो 5 पाव देशी शराब व डेढ किलो मछली खरीदकर मीरा के घर पहुंचे जिसे तन्नू बनाती है। चारो मिलकर शराब के साथ मछली खाए, इसके बाद तन्नू रिया से पूछती है कि तुम्हारा गुरू कौन है किन्नर समाज में गुरू चेला प्रथा चलता है । जिसके तहत चेला गुरू को सालाना 10000 रूपये एवं मासिक 2000 रूपये देता है।

 तुम मुझे अपना गुरू बनाओ नही तो तुम्हे मांगने खाने नही दुंगी जिस पर रिया बोलती है कि न मेरा कोई गुरू है और न मै किसी का चेला हूं मै अपना गुरू /चेला स्वयं हूं न मै किसी से लेता हू और न किसी को देता हूं । जिस पर दोनो के मध्य विवाद होने लगा उन्हे मीरा और वर्षा शांत रहने समझाईश दिए नही मानने पर अपने गुरू तालापारा निवासी राजा किन्नर को फोन लगा कर दोनो को समझाने बोले, राजा किन्नर के समझाने के बाद भी दोनो नही माने तन्नू बोली तुम तालापारा में मांग खाकर दिखाओ तुम्हे बताती हू तुम चलो मेरे गुरू राजा के पास तुम्हे बताती हूं तब रिया बोली की चलो मुझे क्या कर लोगे ज्यादा से ज्यादा दो चार झापड मार लोगे कहकर दोनो पैदल जोकी से तालापारा जाने निकल गए।

इस बीच मिरा और वर्षा दोनो को खोजने निकले किन्तु दोनो नही मिले । तन्नू के फोन पर कई बार काल कि किन्तु संपर्क नही हुआ। आरोपी रिया पुलिस को पूछताछ पर गुरू चेला विवाद के कारण गला दबाकर तन्नू खान को मारकर हत्या करना कबूल किया गया। एनएच 130 दलदलिहापारा बस स्टाप के पास घटना दिनांक 21-07-2026 के रात्रि 11-00 से 12-00 बजे के मध्य गला दबाकर हत्या करना बतायी उसकी निशान देही पर मृतक तन्नू खान का मोबाईल, चप्पल, चार्जर आदि बरामद किया गया है।

 आरोपी के विरूद्ध सबूत पाए जाने पर गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर न्यायालय में पेश किया गया है, इस पुरे कार्यवाही में थाना सकरी स्टाफ का सराहनी योगदान रहा।

ब्यूरो रिपोर्ट