महिला पुलीस टिम शक्ति का गठन: पर्व के दौरान असमाजिक तत्वों पर रहेंगी शक्ति की नज़र, हुडदंग करने वाले की खैर नहीं

महिला पुलीस टिम शक्ति का गठन: पर्व के दौरान असमाजिक तत्वों पर रहेंगी शक्ति की नज़र, हुडदंग करने वाले की खैर नहीं

बिलासपुर। नवरात्रि का पर्व शक्ति आराधना का पर्व है आम जनता सुरक्षित रहते हुए बड़े उमंग उत्साह के साथ यह पर्व मनाएँ। इसे लेकर बिलासपुर पुलिस अपनी कर्मठ महिला पुलिस की नई टीम जिसे “शक्ति” का नाम दिया गया है। इस टीम के महिला सदस्य सभी पूजा पंडालों और डांडिया कार्यक्रम की सुरक्षा तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखेगी साथ ही असमाजिक तत्वों पर कार्यवाही करेंगी।

महिला शक्ति टीम ऐसे लोगों के खिलाफ एक्शन लेगी जो गड़बड़ी करेंगे। महीला शक्ति टीम के साथ पुलिस के पुरुष जवान भी होगे। बिलासपुर पुलीस ने लोगों से अपील कि है कि विभिन्न आयोजनों में आयोजनकर्ता अपने वालंटियर लगायें जो श्रद्धालुओं को सुगम यातायात उपलब्ध करायें। साथ ही किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होने दें और तत्काल हमारी शक्ति टीम और पुलिस को इसकी सूचना दें।

ब्यूरो रिपोर्ट