*भारतीय जनता पार्टी बेलतरा विधानसभा का वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न*

*भारतीय जनता पार्टी बेलतरा विधानसभा का वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न*


बिलासपुर।भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाये जा रहे महासंपर्क अभियान के तहत भाजपा बेलतरा विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मेलन सामुदायिक भवन राजकिशोर नगर में सम्पन्न हुआ जिसमें तीनो मण्डल के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया,इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बेलतरा विधायक रजनीश कुमार सिंह ने कहा मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम किया जा रहा है उसी के तहत आज का कार्यक्रम वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन किया गया है,आगे उन्होंने कहा कि वरिष्ठ कार्यकर्ता हमारी पार्टी की नींव है भाजपा अपने हर कार्यकर्ता का सम्मान करती है,वरिष्ठ कार्यकर्ता भाजपा संगठन की शक्ति है इनकी मेहनत समर्पण और त्याग को भुलाया नही जा सकता,विधायक रजनीश सिंह ने कहा कि आप सब वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के संघर्ष ने ही भाजपा को इतनी बड़ी पार्टी बनाया है, आप सब वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ और आशीर्वाद पाकर मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हु।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने वरिष्ठ कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार के नौ साल की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का संदेश दिया साथ ही वरिष्ठ कार्यकर्ता रूपचन्द शास्त्री, राजेन्द्र सिंह,राजकुमार शुक्ला, ने भी अपने अनुभव को साझा किये,वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया जिसमें प्रदीप शास्त्री,अजित राम पटेल, बंशी धर पटेल,राजकुमार कौशिक,पुनीत कश्यप, रामखिलावन कश्यप,रामायण कश्यप,चित्रसेन साहू,गणेश कश्यप,धनसिंह ठाकुर,झगर निर्मलकर,डॉ राजेश मानस,तुलसी राम साहू,मेलु राम देवांगन,परमेश्वर साहू,आर पी भोई,भरत जायसवाल ,जीवन प्रजापति,ये पी सिंह,अंनकलहा चंद्राकर,रूखमणी साहू,सुध राम पटेल,सदा राम यादव,सहित उपस्थित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया।इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष तिलक राम साहू,अवधेश अग्रवाल,विक्रम सिंह,राजेश सुर्यवंशी,यास्मीन खान, मण्डल अध्यक्ष धनंजय त्रिपाठी,जनक राम देवांगन,लक्ष्मी प्रसाद कश्यप महामंत्री रामनिवास शर्मा,जित्तू साहू,दारा सिंह,किशोर मंजारे,संतोष दुबे,मनीष कौशिक,मनीराम ध्रुव,रामकिशोर देवांगन,डॉ रजनीश पाण्डेय,प्रणव शर्मा,राजेन्द्र साहू,राकेश वर्मा,सतीश धीवर, संजय पाण्डेय, प्रदीप शास्त्री,  श्रीकांत दुबे,लक्ष्मी कांत शास्त्री, महेश भोई,राज केवर्त,प्रशांत गौरहा,आशीष तिवारी,नारद साहू,संजय पटेल,श्याम सारथी,रुपाली गुप्ता,ललीता मरकाम,बबिता ताम्रकार, शैल भोई,अणिमा तिवारी,रीना झा,रेखा सुर्यवंशी, शुशीला राव,अनमोल झा,ऋषभ चतुर्वेदी, हेमंत मरकाम,ओंकार पटेल, राजकुमार साहू,सीताराम ध्रुव,सहित भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ब्यूरो रिपोर्ट