अशोक नगर के ज्वेलरी शॉप में उठाईगिरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,देर रात पुलीस कप्तान रजनेश सिंह ने किया खुलासा, तगड़ी घेराबंदी में भाग नहीं पाए आरोपी, सोने चांदी के आभूषण बरामद

अशोक नगर के ज्वेलरी शॉप में उठाईगिरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,देर रात पुलीस कप्तान रजनेश सिंह ने किया खुलासा, तगड़ी घेराबंदी में भाग नहीं पाए आरोपी, सोने चांदी के आभूषण बरामद
बिलासागुड़ी में उठाईगीरी का खुलसा करते एसपी रजनेश सिंह

बिलासपुर। सरकंडा थाना अंतर्गत अशोकनगर के ज्वेलरी शॉप में उठाईगिरी करने वालों आरोपियों को बिलासपुर पुलिस ने देर रात धरदबोचा, पुलीस की तगड़ी नाकेबंदी के बीच उठाईगिरी करने वाले भागने में असफल रहे। देर रात एसपी रजनेश सिंह ने बिलासागुड़ी में आंतर्राज्यीय गिरोह का खुलासा किया। चारो आरोपी गंजाम व जाजपुर उड़ीसा के रहने वाले हैं।
  घटना के बाद ए.सी.सी.यु. टीम द्वारा शहर के लगभग 300 से ज्यादा सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगालने के बाद की गई संदिग्धो की पहचान। जिसके बाद पकड़े गए सभी आरोपी।
बरामद संपत्ति:- सोने चांदी के आभूषण किमती 6 लाख रू, 03 नग मोबाईल फोन, 02 नग मोटर सायकल।

देर रात बिलासागुड़ी में पूरे मामले का खुलासा करते हुए बिलासपुर एसपी रजनेश सिंह ने बताया  19.तारीख की दोपहर ज्वेलरी शॉप संचालक जवाहर प्रसाद सोनी निवासी इमलीपारा जिसकी डी.एल.एस. काॅलेज अशोक नगर सरकण्डा में माॅ भवानी ज्वेलर्स बलौदा वाले के नाम से सोने चांदी की दुकान है। दूकान संचालक जवाहर प्रसाद सोनी आज सूबह जैसे ही दूकान खोलने पहुॅचा तो दूकान के ताला में लगे गंदगी को देखकर अपने हाथ मंे रखे सोने चांदी के आभुषणो से भरा बैग को अपने दुकान के सामने मोटर सायकल मंे रख दिया था व ताला में लगे गंदगी को साफ करने लगा उसी समय कोई अज्ञात व्यक्ति सोने चांदी के आभुषणो से भरा बैग चोरी कर ले गया।मामले की रिपोर्ट पर प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया।
और घटना की सूचना तत्काल पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह को दी गई। एसपी सिंह ने मामले में तत्काल कार्यवाही करने व आरोपीयो को पकडने के निर्देश दिए गए। ए.सी.सी.यु. बिलासपुर एवं थाना सरकण्डा की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी करने एवं जानकारी एकत्र करने  शहर में लगे 300 से अधिक सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगाला गया जिससे संदिग्धो का हुलिया एवं वाहन की बारिक जानकारी प्राप्त हुई इसी क्रम में संयुक्त टीम द्वारा पीछा करते हुये सायबर सेल बिलासपुर की तकनिकी सहायता से आरोपियो के सिरगिट्टी क्षेत्र में छिपे होने की पुख्ता जानकारी मिली। संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरिके से घेराबंदी कर चारो आरोपियो को धर दबोचा।
पुछताछ में पुलीस को पता चला कि सभी आरोपी एक साथ तकरीबन  एक सप्ताह पहले  चोरी करने के इरादे से उडीसा से बिलासपुर आये थे।सभी आवास पारा सिरगिट्टी में मजदुरी के लिये बिलासपुर आना कहकर 2500 रू में मकान किराये मे ले रखे थे। इसी दौरान घुम घुम कर 02 दिन पहले से अशोक नगर सरकण्डा के ज्वेलरी दुकान की रेकी कर घटना को अंजाम दिये थे।
चारो आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया है जिन्से लगातार पुछताछ जारी है, आरोपीयो के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 मोटर सायकल एवं मामले में चोरी गये सोने चांदी के शत-प्रतिशत आभुषण बरामद किये गये है।

गिरफ्तार आरोपी
*01. दीपक प्रधान पिता स्व. पोत्राछ प्रधान उम्र 26 वर्ष निवासी दोसमनिया थाना जाजपुर (उडीसा)।
*02. अर्जुन प्रधान पिता दुर्गाराव प्रधान उम्र 23 वर्ष निवासी दोसमनिया थाना कलिंग नगर जोगपुरा जिला जाजपुर (उडीसा)।
*03.  आर्यन उर्फ महेश प्रधान पिता सुकटा प्रधान उम्र 23 वर्ष निवासी डुकनी शाहपुर थाना कोलईचका जिला गंजाम (उडीसा)।
*04.  भोला प्रधान पिता लचना प्रधान उम्र 24 वर्ष निवासी दोसमनिया थाना कलिंग नगर जोगपुरा जिला जाजपुर (उडीसा)।

इस पूरी कार्यवाही में -अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिटी उमेश कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण/ए.सी.सी.यू.)  अनुज कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक सरकण्डा सिद्धार्थ बघेल, प्रभारी ए.सी.सी.यू. निरी. राजेश मिश्रा, उप निरी. अजहररूद्दीन, प्रभाकर तिवारी (ए.सी.सी.यू.), कृष्णा साहू थाना सरकण्डा, प्र.आर. शोभित कैवर्त, देवमुन सिंह पुहुप, आतिश पारिक आर. तरूण केशरवानी, मुकेश वर्मा, विकास राम, तदबीर पोर्ते, विरेन्द्र गंधर्व, सत्य पाटले, राघवेन्द्र साहू, नवीन एक्का, बोधुराम कुम्हार, निखील राॅव जाधव, संजय यादव, प्रशांत व ए.सी.सी.यू. (सायबर सेल) की पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा सराहना की गई है एवं उचित पुरस्कार की घोषणा की गई है।

ब्यूरो रिपोर्ट