*जिले में अब तक 38 लाख 76 हजार क्विंटल से अधिक धान खरीदी : 26 लाख 18 हजार क्विंटल से अधिक धान का हुआ उठाव*

*जिले में अब तक 38 लाख 76 हजार क्विंटल से अधिक धान खरीदी : 26 लाख 18 हजार क्विंटल से अधिक धान का हुआ उठाव*

मुंगेली।   शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में जिले के 105 उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुव्यवस्थित तरीके से पारदर्शिता के साथ जारी है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत जिले के 66 समितियों के 105 खरीदी केन्द्रों में पंजीकृत किसानों की संख्या 01 लाख 10 हजार 900 से अधिक है। जिले में अब तक 38 लाख 76 हजार क्विंटल से अधिक धान खरीदा जा चुका है, इसमें मोटा 21 लाख 68 हजार 184 क्विंटल, पतला 134.80 क्विंटल और सरना 17 लाख 07 हजार 687 क्विंटल धान शामिल है। उपार्जन केन्द्रों से धान का उठाव लगातार जारी है। अब तक 26 लाख 18 हजार 672 क्विंटल से अधिक धान का उठाव किया जा चुका है। 

कलेक्टर के निर्देशानुसार अवैध धान भंडारण एवं परिवहन को रोकने जिले की सीमाओं एवं चेक पोस्ट पर चौकसी को और मजबूत करते हुए 24 घंटे निगरानी की जा रही है। इसके तहत संदिग्ध वाहनों परिवहन गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सभी आंतरिक चेक पोस्ट पर भी टीमों को तैनात किया गया है। निगरानी दल द्वारा रात्रिकालीन गश्त के साथ ही संदिग्ध वाहनों की सघन जांच की जा रही है। कोचियों एवं बिचौलियों के माध्यम से अवैध रूप से धान खपाने की घटनाओं पर रोक लगाने की शिकायत के लिए तथा धान खरीदी की पूरी प्रक्रिया की निगरानी हेतु इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित किया गया है, इससे खरीदी, भंडारण और परिवहन की रियल टाइम मानिटरिंग सुनिश्चित की जा रही है और अनियमितता पाए जाने कार्रवाई भी की जा रही है।

ब्यूरो रिपोर्ट