*जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री बने संपत जायसवाल, कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल*

*जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री बने संपत जायसवाल, कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल*

पथरिया । छत्तीसगढ़ में संगठन को मजबूत करने की दिशा में कांग्रेस पार्टी लगातार नए निर्णय ले रही है। इसी क्रम में मुंगेली जिले के सक्रिय और जुझारू कार्यकर्ता संपत जायसवाल को जिला कांग्रेस कमेटी का महामंत्री  नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं जयसवाल समाज में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।

यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के मार्गदर्शन में प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम वर्मा के नेतृत्व में की गई है।संगठन के विस्तार और मजबूती को ध्यान में रखते हुए जिले के कई कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिनमें संपत जायसवाल का नाम प्रमुख रूप से शामिल है।

 जायसवाल लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित रहे हैं और पूर्व में जिला संयुक्त महामंत्री के रूप में भी उन्होंने संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है। उनकी सक्रियता, संगठन क्षमता और जनसंपर्क को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी नेतृत्व को विश्वास है कि उनके कार्यशैली से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। महामंत्री बनाए पर संपत जायसवाल ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त
करते हुए कहा कि यह उनके लिए गर्व और जिम्मेदारी का विषय है। उन्होंने कहा, "युवा का विपरीत शब्द वायु होता है, संघर्षों के साए में इतिहास हमारा पलता है और जवानी चलती है तो जमाना भी साथ चलता है।" उन्होंने आगे कहा कि वे पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

वरिष्ठ नेता पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जायसवाल को दी शुभकामनाएं 

ओबीसी जायसवाल समाज के बड़े चेहरे हैं इससे पार्टी को फायदा एवं मजबूती मिलेगा। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पार्टी को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। साथ ही आने वाले समय में कांग्रेस संगठन और अधिक सशक्त होकर जनहित के मुद्दों पर प्रभावी भूमिका निभाएगा। संपत जायसवाल की नियुक्ति को लेकर सोशल मीडिया पर भी बधाइयों का दौर जारी है। समर्थकों ने इसे पथरिया  के लिए गौरव की बात बताते हुए कहा कि यह निर्णय युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने की दिश एक सकारात्मक कदम है।  संपत जायसवाल को जिला कांग्रेस महामंत्री बनने से पथरिया ब्लॉक में कांग्रेस संगठन को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

ब्यूरो रिपोर्ट