*BREAKING : बिलासपुर में कोल कारोबारी के ऑफिस में IT विभाग का छापा, खंगाले जा रहे है दस्तावेज़, जांजगीर में भी जांच जारी*

*BREAKING : बिलासपुर में कोल कारोबारी के ऑफिस में IT विभाग का छापा, खंगाले जा रहे है दस्तावेज़, जांजगीर में भी जांच जारी*

बिलासपुर। बिलासपुर में कोयला कारोबारी प्रवीण झा के ठिकानों पर आयकर विभाग ( IT) की टीम ने छापा मारा है। इसके अलावा जांजगीर- चांपा में तिरुपति मिनरल्स के ऑफिस में आयकर विभाग की टीम ने दबिश दी है। बिलासपुर में फील ग्रुप के फैक्ट्री घर सहित अलग-अलग ठिकानों पर आईटी की टीम ने दबिश दी है, अधिकारी SIR की स्टिकर लिखी गाड़ियों में पहुंचे है।

जानकारी के अनुसार श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित ऑफिस रामा वर्ड स्थित निवास में जांच कर दस्तावेजों की छानबीन कर रही है। आईटी की कार्रवाई में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज,लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि कोलवासरी में बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी मिक्सिंग और हेराफेरी की जा रही थी।   कारोबारी टैक्स बचाने के लिए कई प्रकार के घालमेल कर रहे थे, बिजनेस के आधार पर टैक्स का भुगतान कम होने की आशंका के चलते जांच की जा रही है। हालांकि अधिकारियों की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, वहीं IT के अधिकारी इस मामले में कुछ भी कहने से बचते नजर आ रहे हैं। 

वही इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की दूसरी कार्रवाई में जांजगीर-चांपा जिले के बीर्रा रोड स्थित तिरुपति मिनरल्स के ऑफिस में आयकर विभाग (आईटी) की टीम ने रेड की है। जहां कोयला कारोबारी अंशुमान मुरारका के ऑफिस में टीम  दबिश देकर जांच कर रही है। बताया जा रहा है की लेनदेन रिकॉर्ड और दस्तावेजों की जांच पड़ताल की जा रही है,तिरुपति मिनरल्स के प्रोपराइटर अंशुमान मुरारका कोल व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। आयकर विभाग की टीम को शिकायत मिली थी के यहां उनके कार्यालय में वित्तीय लेनदेन में काफी अनियमितताएं पाई गई है हालांकि इस पूरे मामले में आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। 

ब्यूरो रिपोर्ट