**कृषि विभाग द्वारा विक्रय केंद्रों का किया गया निरीक्षण*

**कृषि विभाग द्वारा विक्रय केंद्रों का किया गया निरीक्षण*

बिलासपुर। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशन पर उपसंचालक कृषि के निर्देश पर तखतपुर विकासखंड के अंतर्गत कृषि एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टिम ने निजी एवं सहकारी समितियों के विक्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान सेवा सहकारी समिति लाखासर में कृषकों को यूरिया खाद का वितरण किया गया एवं निजी उर्वरक केंद्र ओम साईं खाद भंडार लाखासार ,रामकृष्ण कृषि केंद्र लाखासार,महादेव कृषि केंद्र खैरी, नेहा खाद भंडार खैरी, जायसवाल ट्रेडर्स कोड़ापुरी, रजत कृषि केंद्र लाखासार,संकट मोचन खाद भंडार गिरधौना का निरीक्षण किया गया इन सभी प्रतिष्ठानों में यूरिया का बचत निरंक पाया गया।

गौरतलब हैं कि कृषि विभाग को यूरिया की कालाबाजारी की शिकायत प्राप्त हुई थी जिसके संबंध में किसानों जानकारी लेने पर किसी  प्रकार की शिकायत नहीं मिली। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शिव सिंह कंवर, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी ए के सतपाल,उर्वरक निरीक्षक रामलाल पैकरा,एक.के सिन्हा, शिल्पा श्रीवास्तव नरेश बघेल सहित कृषि एवं राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी शामिल थे।

ब्यूरो रिपोर्ट