हरिशंकर वर्मा भाजपा जिला उपाध्यक्ष , कैलाश जिला महामंत्री नियुक्त

हरिशंकर वर्मा भाजपा जिला उपाध्यक्ष , कैलाश जिला महामंत्री नियुक्त

पथरिया -  विकास खंड क्षेत्र के दो पूर्व मण्डल अध्यक्षों एवं क्षेत्रीय विधायक धरमलाल कौशिक के करीबी माने जाने वाले भाजपा नेताओं को मुंगेली भाजपा जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष और महामंत्री का पद दिया गया है। मुंगेली भाजपा जिला अध्यक्ष दीना केशरवानी की अनुशंसा पर प्रदेश भाजपा द्वारा पूर्व पथरिया मण्डल अध्यक्ष हरिशंकर वर्मा को जिला उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया वहीं सरगांव के पूर्व मण्डल अध्यक्ष कैलाश सिंह ठाकुर को जिला महामंत्री  बनाया गया दोनों ही भाजपा नेता दो दो बार मण्डल अध्यक्ष राह चुके है उनके संगठनात्मक क्षमताओं को ध्यान रखते हुए जिला कार्यकारिणी के प्रमुख पदों पर नियुक्ति मिली है । नवीन दायित्व मिलने पर  जिला उपाध्यक्ष  हरिशंकर वर्मा ने कहा कि संगठन के कार्ययोजनाओं को पूरी क्षमता से धरातल में क्रियान्वन सुनिश्चित करना मेरी प्राथमिकताओं में रहेगा उन्होंने जिला कार्यकारिणी में नवीन और महत्पूर्ण जिम्मेदारी सौंपने को लेकर क्षेत्रीय विधायक धरमलाल कौशिक का आभार जताया । इसी तरह सरगांव के पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं नवनियुक्त जिला महामंत्री कैलाश सिंह ठाकुर ने क्षेत्रीय विधायक का आभार जताते हुए कहा कि क्षेत्र के  बूथों में भाजपा को और मजबूत करना , संगठात्मक गतिविधियों में आम कार्यकर्ताओ की सहभागिता बढ़ाने के लिये दृढ़ संकल्पित होकर कार्य करेंगे । जिला कार्यकारणी में क्षेत्र के जनपद सदस्य रिंकू सिंह ठाकुर को जिला मंत्री का दायित्व दिया गया है ।