उप मुख्यमंत्री अरूण साव बिलासपुर जिले में विभन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल, आवास में जन दर्शन भी करेंगे

उप मुख्यमंत्री  अरूण साव बिलासपुर जिले में विभन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल, आवास में जन दर्शन भी करेंगे

बिलासपुर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरूण साव 1 जनवरी को बिलासपुर के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।वे शासकीय आवास में जन दर्शन भी करेंगे।उप मुख्यमंत्री साव बिलासपुर में तिलक नगर में 1 जनवरी को सवेरे नौ बजे अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के लोकार्पण हेतु निमंत्रण कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे सवेरे दस बजे बिलासपुर से रतनपुर के लिए रवाना होंगे। वे सवेरे साढ़े दस बजे रतनपुर में मां महामाया मंदिर, श्री सिद्धिविनायक मंदिर और भैरव बाबा मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। अरुणा साव सवेरे साढ़े 11 बजे रतनपुर से खूंटाखाट के लिए प्रस्थान करेंगे। वे पौने 12 बजे खूंटाखाट पहुंचेंगे। वे दोपहर एक बजे खूंटाखाट से कोटा के लिए रवाना होंगे। उप मुख्यमंत्री दोपहर डेढ़ बजे कोटा पहुंचेंगे। वे दोपहर साढ़े तीन बजे कोटा से बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे शाम चार बजे से छह बजे तक बिलासपुर में अपने शासकीय निवास डी 1नेहरू चौंक कार्यालय में जनदर्शन करेंगे।

ब्यूरो रिपोर्ट