कलेक्टर ने बाढ़ प्रभावित सरगांव क्षेत्र का किया भ्रमण,प्रभावितो से चर्चा कर मूलभूत सुविधाओं की ली जानकारी

कलेक्टर ने बाढ़ प्रभावित सरगांव क्षेत्र का किया भ्रमण,प्रभावितो से चर्चा कर मूलभूत सुविधाओं की ली जानकारी

मुंगेली । कलेक्टर राहुल देव ने आज पथरिया विकासखण्ड के मनियारी नदी के तट पर स्थित बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के ग्राम सल्फा, खपरी, सांवा, चुनचुनिया तथा भकुरीडीह का भ्रमण किया। उन्होंने बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया तथा नगर पंचायत सरगांव के रविदास महाविद्यालय में राहत शिविर में ग्रामीणों से मुलाकात कर समस्याओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने शिविर में आवास, भोजन आदि की समुचित व्यवस्था, नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण किए जाने, पात्रता अनुसार शासकीय योजनाओं का लाभ देने तथा क्षति का आकलन कर उचित मुआवजा एवं सहायता उपलब्ध कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा कर मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली तथा राहत सामग्री प्रदान भी किया और बाढ़ प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद पहुंचाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर लोरमी एसडीएम बी. आर. ठाकुर सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

बाढ़ एवं आपदा की स्थिति में राहत व बचाव हेतु हेल्प लाईन नंबर जारी-

जिले में बाढ़ एवं आपदा जैसी स्थिति निर्मित होने तात्कालिक राहत उपाय करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा हेल्पलाईन नम्बर 7489583575 जारी किया गया है। इस नम्बर पर बाढ़ एवं आपदा में फंसे होने की स्थिति में 24’7 घंटे तत्काल सहायता के लिए काल कर सकते हैं। इसके अलावा जिला प्रशासन द्वारा जिला कलेक्टोरेट के कक्ष क्रमांक 116 में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।