पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह,और विनय जायसवाल को पार्टी ने 6साल के लिए किया निष्कासित

पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह,और विनय जायसवाल को पार्टी ने 6साल के लिए किया निष्कासित

रायपुर। प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस पार्टी में अंत:कलह जारी है। लगातार नेताओं के हार के बाद बयान बाजी कर रहे थे एक दूसरे पर सीधे आरोप लगाने से भी नहीं बच रहे थे। मनेंद्रगढ़ के पूर्व विधायक विनय जायसवाल और रामानुजगंज से पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह ने पार्टी विरोधी बयान बाजी की थी। जिसे आला कमान ने गंभीरता से लिया और कारण बताओं नोटिस जारी कर तीन दिन भीतर जवाब मांगा था। लेकीन जवाब से संतुष्ट नहीं आज दोनों ही नेताओं को पार्टी ने 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया।आपको बतादे विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद कांग्रेस पार्टी की करारी हार के बाद नेताओं के विरोधी बयान बाजी लगातार हो रहे थे। पूर्व विधायक विनय जायसवाल ने प्रभारी चंदन यादव पर रूपए लेने का आरोप लगाया था तो वहीं पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह ने प्रदेश प्रभारी के कारण पार्टी की हुई हार बताया था और कुमारी शैलजा को हटाने की मांग की थी। इन दोनो नेताओ के इस तरह के बयान बाजी को पार्टी ने गम्भीरता से लेते हुए इन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था जिसके बाद आज यह बड़ी कार्रवाई की गई दोनो ही नेताओ को काग्रेस से छ वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है।

ब्यूरो रिपोर्ट