मेला स्थल पर ताश जुआ खेलते 5 जुआरी गिरफ्तार, ₹18,760 नकद जब्त, एसडीएम ने जमानत खारिज कर भेजा जेल
पथरिया — थाना पथरिया क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम घुठेली मेला स्थल पर ताश से जुआ खेल रहे पांच आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹18,760 नगद राशि एवं 52 पत्ती ताश की गड्डी जब्त की है। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 3(2) तथा धारा 170 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें एसडीएम न्यायालय पथरिया में पेश किया गया, जहां एसडीएम रेखा चंद्रा द्वारा जमानत अर्जी खारिज कर सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 05 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम घुठेली मेला स्थल के आसपास कुछ लोग 52 पत्ती ताश से “कांट पत्ती” नामक जुआ खेल रहे हैं और हार-जीत पर रुपये-पैसों का दांव लगा रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना पथरिया पुलिस एवं मुंगेली साइबर टीम ने संयुक्त रूप से दबिश दी। रेड के दौरान कुछ जुआरी फरार हो गए, जबकि पांच आरोपियों को मौके पर पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
पिंटू उर्फ अमित खुटे (36) निवासी डिघोरा, थाना पथरिया
अभिषेक कुर्रे (32) निवासी डिघोरा, थाना पथरिया
चंद्रशेखर राजपूत (20) निवासी पंडरभाठा, थाना मुंगेली
प्रदीप राजपूत (28) निवासी घुठेली, थाना पथरिया
व्यास कुर्रे (30) निवासी डिघोरा, थाना पथरिया, जिला मुंगेली
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी गिरजा शंकर यादव के नेतृत्व में एएसआई नरेश साहू, प्रधान आरक्षक अरुण नेताम, आरक्षक जगदीश कोसले, राजतिलक, सूरज मंडावी सहित मुंगेली साइबर टीम की अहम भूमिका रही।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध जुआ एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।



