भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का प्रथम नगर आगमन पर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्त्ताओ ने किया भव्य स्वागत
पथरिया, भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरियाह का दिन गुरुवार को पथरिया मंडल में प्रथम आगमन हुआ। जहाँ मंडल अध्यक्ष राजेंद्र साहू के कुशल नेतृत्व में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का ऐतिहासिक और भव्य स्वागत किया।
स्वागत का अभूतपूर्व उत्साह
राहुल योगराज टिकरियाह के पथरिया आगमन को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। नगर के मुख्य चौक पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ उनका स्वागत किया। सैंकड़ों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारों से पूरे वातावरण को गुंजायमान कर दिया।
प्रदेश अध्यक्ष का उद्बोधन
अपने संबोधन में टिकरियाह ने युवा मोर्चा पथरिया मंडल के कार्यकर्ताओं की ऊर्जा और अनुशासन की सराहना की। उन्होंने कहा कि पथरिया मंडल के कार्यकर्ताओं ने सिद्ध कर दिया है कि वे भविष्य में संगठन के मजबूत स्तंभ बनेंगे।

"युवा देश का भविष्य हैं और भारतीय जनता युवा मोर्चा राष्ट्र निर्माण के लिए कटिबद्ध युवाओं का मंच है। हमें केंद्र और राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है और राष्ट्र-प्रथम की भावना के साथ कार्य करना है।
इस अवसर पर, भाजयुमो के जिला मंत्री देवेंद्र कौशिक ने स्वागत भाषण दिया। कौशिक ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरियाह का पथरिया आगमन, मंडल के कार्यकर्ताओं के लिए नई ऊर्जा और उत्साह लेकर आया है। उन्होंने कहा कि टिकरियाह के मार्गदर्शन में पथरिया मंडल का युवा मोर्चा, संगठन के विस्तार और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में, कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को पुष्पमाला पहनाकर और नारे लगाकर उनका स्वागत किया। यह आयोजन पथरिया में युवा मोर्चा की मजबूत संगठन शक्ति को प्रदर्शित करता है।योगानन्द साहू ने सकुशल मंच संचालन किया।
मंडल महामंत्री ने व्यक्त किया आभार
युवा मोर्चा मंडल महामंत्री अमित बंजारे ने प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरियाह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनका मार्गदर्शन और ऊर्जावान उपस्थिति पथरिया मंडल के युवाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत है।युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष ने कहा, "प्रदेश अध्यक्ष के आगमन से हमें नई ऊर्जा मिली है। हम उनके मार्गदर्शन में संगठन को और मजबूत बनाने और हर बूथ पर कमल खिलाने का संकल्प लेते हैं।"
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला के उपाध्यक्ष हरिशंकर वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष हुलसी रघु वैष्णव, नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज पाण्डेय, अनिला देवेंद्र राजपूत सभापति जिला पंचायत, जिला मंत्री रिंकू सिंह ठाकुर, मण्डल अध्यक्ष संजय राजपूत , अभिलाष त्रिवेदी लौदा मंडल , रितेश यादव, बलराम जायसवाल, गणेश सोनी, इंद्रजीत यादव, ओमू दिवान, अजय डडसेना, लोकेश साहू,युगल राजपूत, रविन्द्र बघेल, संतु निषाद, विक्की साहू, व्यास राजपूत, ओमप्रकाश यादव, छोटू पाली, भूपेंद्र राजपूत, नीतीश वर्मा, भूपेंद्र गेंदले, बादल पात्रे, यशराज राय, गौरव तिवारी, श्रेयांस यादव, मुकुल पाटकर, रामेश्वर वर्मा , एवं युवा मोर्चा और भाजापा के कार्यकर्ता
सहित मंडल के सभी पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के सदस्य उपस्थित रहे।



