हड़ताल के कारण शासकीय राशन दुकाने बंद अब तक नहीं मिल पाया इस माह का राशन

हड़ताल के कारण शासकीय राशन दुकाने बंद  अब तक नहीं मिल पाया इस माह का राशन

पथरिया - इन दिनों त्योहारी सीजन में राशन दुकानों के बंद रहने से गरीब और मध्यम वर्ग के नागरिको को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । वही  राशन दुकान संचालक  द्वारा अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर  हड़ताल पर है और अड़े हुये है  इस कारण पिछले एक सप्ताह से राशन वितरण कार्य ठप है, क्योंकि दुकान संचालकों ने अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर 10 अक्टूबर तक वितरण रोकने का निर्णय लिया है यदि 10 अक्टूबर से आगे मियाद बढ़ती है तो गरीब परिवारों के सामने भोजन का संकट देखने को मिल सकता है 
  बता दे कि पथरिया नगर के तीनों दुकानों में हर माह के पहले सप्ताह तक राशन वितरण हो जाता रहा लेकिन  इस माह एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी  राशन वितरण बंद होने से गरीब तबके के परिवारों, बीपीएल कार्ड धारकों को राशन नही मिल पाया है ग्रामीण क्षेत्र के हितग्राहियों का कहना है कि त्योहारी मौसम में जरूरत के समय चावल, गेहूं और शक्कर जैसी जरूरी वस्तुओं की अनुपलब्धता से लोगों में नाराजगी भी बढ़ रही है।
वही नगर के हितग्राहियों  का कहना है की  विभिन्न बार राशन के चक्कर  काट चुके है लेकिन नहीं पता क्यों इस बार चावल नहीं दिया जा रहा। दुकान संचालको से सम्पर्क करने पर बताया गया कि हड़ताल चल रहा है दस अक्टूबर को कुछ फैसला आ सकता है जिसके बाद वितरण  कार्य किया जाएगा  बड़ी बात यह है कि यदि 10 अकटुबर से राशन वितरण शुरू भी होगा तो सभी हितग्राहियों अनाज वितरण होने में एक सप्ताह लग ही जाता है  ऐसे में आधा माह बीतने के बाद ही सभी लोगो को चावल शक्कर वितरित होगा जो गरीब परिवार के लिये ए

क बड़ी समस्या से कम नही है । वही
खाद्य विभाग द्वारा राशन दुकानों मे बंद होने का कोई सूचना चस्पा नहीं कराया  गया है जिससे हितग्राहि हर दिन सोसाइटी के चक्कर काट रहे है ।

खाद्य अधिकारी मुंगेली - एच के डडसेना 
इस माह का राशन वितरण किया जाएगा। अगर राशन दुकान संचालको  का  हड़ताल ख़त्म नहीं होगा तो शासन निर्देशानुसार व्यवस्था की जाएगी।